फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   two wivees widow on Karva Chauth

कहर : करवाचौथ पर उजड़ गई सुहागिनों की मांग

Mon, 25 Oct 2021 02:15 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
two wivees widow on Karva Chauth
डेराबस्सी। करवाचौथ पर डेंगू के कारण दो सुहागिनों के सुहाग उजड़ गए। दोनों के प्लेटलेट्स काफी कम हो गए थे। अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की बदइंतजामी पर लोगों में रोष है।
विज्ञापन

कांग्रेस से ब्लाक समिति सदस्य गांव कारकौर निवासी धर्मेंद्र सिंह कारकौर और गुलाबगढ़ रोड निवासी दुकानदार राजीव थम्मन एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन थे। दोनों को तेज बुखार था। तेजी से उनके प्लेटलेट्स कम हो गए। इस कारण उन्होंने दम तोड़ दिया। लोगों ने रोष जताया है कि रोजाना किसी न किसी की डेंगू या डायरिया से मौत हो रही है। लगभग हर घर में बीमार पड़े हैं। सरकारी अस्पतालों में एक बेड पर तीन तीन मरीज भर्ती हैं। आखिर स्वास्थ्य विभाग की डेंगू से निपटने की क्या तैयारी है।
विज्ञापन

सेहत विभाग आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर महीने में डेंगू के 102 मरीज थे। अक्तूबर में यह आंकड़ा 400 से ऊपर पहुंच गया है। जबकि डेंगू से मौतों का आंकड़ा स्वास्थ्य विभाग जारी नहीं कर रहा है। यही नहीं, दूषित पानी के कारण फैले डायरिया से इलाके में नौ मौतें हो चुकी हैं। 24 घंटे दौरान डायरिया के 32 मरीज सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल अस्पताल की एसएमओ डा. संगीता जैन ने बताया कि दोनों व्यक्तियों की मौत डेंगू से हुई है या डायरिया से, इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि सेहत विभाग की टीमें घर घर जाकर सर्वे घर डेंगू का लारवा नष्ट कर रही हैं। डायरिया से निपटने के लिए इलाके में पानी के 22 नमूने लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed