फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two suppliers of Firozpur used to sell heroin to the former MLA trapped in drug smuggling.

Mohali News: नशा तस्करी में फंसी पूर्व विधायक को फिरोजपुर के दो सप्लायर बेचते थे हेरोइन

Sat, 26 Oct 2024 04:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Two suppliers of Firozpur used to sell heroin to the former MLA trapped in drug smuggling.
मोहाली। ड्रग रैकेट मामले में गिरफ्तार हुई फिरोजपुर देहात की पूर्व विधायक सतकार कौर और उसके भतीजे जसकीरत सिंह को एक दिन का पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद शुक्रवार को दोबारा मोहाली अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों आरोपियों का और दो दिन का पुलिस रिमांड बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार पूर्व विधायक सतकार कौर ने पुलिस जांच में खुलासा किया है कि उसे फिरोजपुर के दो सप्लायर हेरोइन लाकर बेचते थे, जिसे वह आगे सप्लाई करती थी। वहीं, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) टीम को फिरोजपुर जिले में पड़ते गांव अल्लेवाल में सतकार कौर की कोठी के कुछ क्लू बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

टीम ने शुक्रवार को अदालत में इस कोठी में तलाशी लेने की अनुमति मांगी थी, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया है। एएनटीएफ की टीम इस मामले में और सबूत जुटाने के लिए सतकार कौर को फिरोजपुर लेकर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, जो पांच गाड़ियों की हरियाणा और दिल्ली की नंबर प्लेट उसके घर से मिली थी इनकी जानकारी आरटीओ से मांगी गई है और तीन दिन में सतकार कौर के व्हाट्स एप रिकाॅर्ड भी एएनटीएफ टीम को मिल जाएंगे।
पुलिस उम्मीद लगा रही है कि इससे कई अहम खुलासे हो सकते हैं और इस मामले में अभी कई गिरफ्तारियां होंगी। कल मेडिकल के दौरान जसकीरत का डोप टेस्ट पॉजिटिव आया था। जसकीरत ने पूछताछ में बताया था कि उसे 20 दिन पहले ही खरड़ बुलाया था। उसे 15 हजार रुपये सैलरी और रहने के लिए कमरे का ऑफर दिया था।

यह है मामला
बता दें कि एएनटीएफ ने फिरोजपुर रुरल से पूर्व विधायक सतकार कौर को खरड़ के बूथ वाला चौक के पास से हेरोइन तस्करी करते हुए दबोचा था। सतकौर कौर 2017 से 2022 तक फिरोजपुर ग्रामीण से कांग्रेस की विधायक थीं। उसके घर से 28 ग्राम चिट्टा, 1.56 लाख और गहने बरामद हुए थे।
कुछ दिनों पहले एक युवक मोहाली के एसटीएफ थाने में शिकायत देने पहुंचा था। युवक ने आरोप लगाया था कि एक महिला दबाव बनाकर नशा तस्करी करा रही है। वह खुद भी नशा करता था। युवक ने एसटीएफ को महिला की कुछ कॉल रिकॉर्डिंग भी दी थी। इस पर पुलिस ने आरोपी महिला पूर्व एमएलए सतकार कौर को ट्रैप लगाकर गिरफ्तार कर लिया।

एएनटीएफ ने शिकायतकर्ता से कॉल करवाकर ही पूर्व विधायक से ड्रग्स मंगवाई। जैसे ही पूर्व विधायक भतीजे जसकीरत के साथ ड्रग्स देने पहुंची तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जसकीरत ने भागने की फिराक में एक पुलिसकर्मी के पैर पर कार चढ़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed