फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two snatchers who snatched people's mobile phones arrested

Mohali News: लोगों के मोबाइल फोन छीनने वाले दो झपटमार गिरफ्तार

Mon, 17 Jun 2024 08:04 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Mon, 17 Jun 2024 08:04 PM IST
विज्ञापन
Two snatchers who snatched people's mobile phones arrested
दोनों आरोपियों से लूटे हुए 10 मोबाइल फोन बरामद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मोहाली। मोहाली पुलिस ने लोगों के मोबाइल फोन छीनने वाले दो झपटमारों को काबू किया है। जानकारी देते हुए डीएसपी सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल ने बताया कि बीते दिन 15 जून को धरमिंदर प्रसाद निवासी सेक्टर-52 चंडीगढ़ नाम का एक व्यक्ति हीरो होम्स के नजदीक फोन सुन रहा था, अचानक पीछे से मोटरसाइकिल पर आए एक युवक ने झपटकर उसका फोन छीन लिया और मोटरसाइकिल पर भाग गया। उन्होंने बताया कि धरमिंदर कुमार के शोर मचाने पर पीछे एक कार पर आ रहे दो व्यक्तियों ने उस मोटरसाइकिल सवार का पीछा किया। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार ने भागने का प्रयास किया, लेकिन राह जाते लोगों ने उसे काबू कर लिया।


उन्होंने बताया कि इस संबंध में सोहाना पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार युवक सरवण निवासी गांव सांभली यूपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 379बी, 411 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। आरोपी सरवण यहां बैदवान टावर सोहाना में किराए के घर पर रह रहा था। आरोपी सरवण से पुलिस को चोरी के 3 मोबाइल फोन बरामद हुए थे। उसकी पूछताछ के आधार पर उसके साथी रवि कुमार निवासी दुमपुरा थाना फैजगंज जिला बदायूं यूपी को भी मामले में नामजद कर उसे गिरफ्तार किया गया था। आरोपी रवि सेक्टर-88 मोहाली में बनी झुग्गियों में रहता था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर स्नैचिंग के 7 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। डीएसपी बल ने बताया कि यह दोनों आरोपी लूटपाट करने के आदी है और पूछताछ दौरान इनसे और भी अहम खुलासे होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed