फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two smugglers including Nigerians arrested with one kilo of heroin

नाईजीरियन समेत दो लोग एक किलोग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार

Mon, 01 Mar 2021 02:23 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
Two smugglers including Nigerians arrested with one kilo of heroin
मोहाली। हेरोइन तस्करी में नाइजीरिया के नागरिक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनसे एक किलो हेरोइन बरामद हुई है। आरोपियों की पहचान वकील हसन निवासी फेज-नौ और इमानुएल रिचर्ड्स निवासी शिवजोत एनक्लेव खरड़ के रूप में हुई है। उनके खिलाफ थाना सिटी खरड़ में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

सीआईए स्टाफ के मुताबिक, आरोपी हेेरोइन की होम डिलीवरी करते थे। वह विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले युवाओं को अपना निशाना बनाते थे। नशे की सप्लाई कोड वर्ड से होती थी। व्हाट्सएप के जरिए धंधा चलता था। गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी गांव भुखड़ी में पहुंचे तो उन्हें दबोच लिया। पूछताछ में वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। पुलिस ने इस संबंध में नाइजीरिया की एंबेसी को भी सूचित कर दिया है।
विज्ञापन

यहां भी पकड़े गए नशा तस्कर
मोहाली के थाना फेज- आठ की पुलिस ने 15 ग्राम हेरोइन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को नाके पर रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे दबोच लिया। आरोपी की पहचान अर्शदीप सिंह निवासी लुधियाना के रूप में हुई है। इसके अलावा थाना फेज-एक की पुलिस ने चंडीगढ़ के सेक्टर-41 निवासी एक व्यक्ति को दस किलो भुक्की समेत काबू किया है। आरोपी मध्य प्रदेश से नशा लाकर इलाके में सप्लाई करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed