फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two smugglers arrested with two Kg. opium

दो किलो अफीम समेत दो तस्कर काबू, यूपी से लाकर बेचते थे

Thu, 28 Jan 2021 02:35 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 02:35 AM IST
विज्ञापन
Two smugglers arrested with two Kg. opium
मोहाली। सीआईए स्टाफ की ओर से दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनसे दो किलोग्राम अफीम बरामद की गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक आरोपी खरड़ में दर्जी का काम करता था, जबकि दूसरा करियाना की दुकान पर लगा हुआ था। हालांकि दोनों इस काम की आड़ में नशे की सप्लाई खरड़ और कुराली के इलाके में करते थे। तस्करी में दोनों आरोपियों की पहचान मोहम्मद तसलीम निवासी इस्लाम नगर थाना कटरा, जिला शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। फिलहाल वह स्वराज नगर में किराये पर रह रहा था। जबकि दूसरा आरोपी पुष्पिंदर कुमार निवासी अरोई थाना बगरेन, जिला बदायूं, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और फिलहाल किराये पर संते माजरा कॉलोनी में रह रहा था और यहां नजदीक कृष्णा डेयरी में काम करता था। एसएसपी सतिंदर सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जल्दी ही बड़े खुलासे होंगे।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि सीआईए स्टाफ की टीम ने थानेदार पवन कुमार की अगुवाई में नजदीक बाबा व्हाइट हाउस के नजदीक नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों से तलाशी में दो किलोग्राम अफीम बरामद हुई। दोनों आरोपियों पर थाना फेज-11 में केस दर्ज किया गया है। दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर और बरेेली इलाके से अफीम लाकर खरड़-कुराली इलाके में बेचते थे। पुलिस की ओर से आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed