फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two people were hit by a tractor, one died

Mohali News: दो लोगों को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, एक की मौत

Wed, 06 Mar 2024 01:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Two people were hit by a tractor, one died
जीरकपुर। ढकोली क्षेत्र में पड़ती किशनपुरा सड़क किनारे खड़े दो लोगों को एक ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। जिसके चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। घायल व्यक्ति की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

ढकोली पुलिस ने मामले में ट्रैक्टर के नंबर के आधार अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर, चालक की तलाश शुरू कर दी है, जो फरार है। घायल का इलाज पंचकूला के सेक्टर-6 में चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक घनश्याम (32) निवासी उत्तर प्रदेश हाल निवासी सेक्टर-20 पंचकूला अपने साथी दर्शन कुमार निवासी राजीव कॉलोनी पंचकूला के साथ किशनपुरा रोड के किनारे आपस में बातें कर रहे थे। इस दौरान किशनपुरा गांव की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में घनश्याम और दर्शन कुमार बुरी तरह जख्मी हो गए। दोनों को राहगीरों ने इलाज के लिए डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही घनश्याम ने दम तोड़ दिया था, जिसके चलते डाक्टरों ने उसे ब्रॉट डेड घोषित कर दिया था। घायल दर्शन सिंह की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया। उसका पंचकूला के सेक्टर-6 अस्पताल में इलाज चल रहा है। जांच अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर चालक हादसे के बाद ट्रैक्टर घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया था। अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। दर्शन कुमार का इलाज चल रहा है। फिलहाल वह खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed