{"_id":"6a29d2b75ac253fd0d0dca3e","slug":"two-miscreants-arrested-for-snatching-a-chain-from-a-woman-walking-with-her-six-month-old-baby-mohali-news-c-71-1-mli1011-143460-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: छह माह के बच्चे संग टहल रही महिला से चेन झपटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: छह माह के बच्चे संग टहल रही महिला से चेन झपटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
नयागांव। न्यू चंडीगढ़ क्षेत्र में छह माह के बच्चे के साथ टहल रही महिला से दिनदहाड़े सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो आरोपियों को मोहाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीनी गई सोने की चेन और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज उर्फ लांबा उर्फ बाबू निवासी डेराबस्सी और रुस्तम निवासी पलसोरा, चंडीगढ़ के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान पुलिस ने आरोपियों से छीनी गई सोने की चेन और वारदात में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद कर ली। दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।
एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस के निर्देशों पर छीना-झपटी की घटनाओं में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मुल्लांपुर गरीबदास और ऑपरेशन सेल की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। 16 मई को न्यू चंडीगढ़ के सिटी-1 क्षेत्र में एक महिला अपने छह माह के बच्चे के साथ टहल रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो बदमाश उसकी सोने की चेन झपटकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीमों ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की और खुफिया सूचनाओं के आधार पर आरोपियों की पहचान की। इसके बाद दोनों को इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 से गिरफ्तार कर लिया गया।