{"_id":"5fff5dbd8ebc3e31e1758fd7","slug":"two-miscreants-arrested-for-robbing-people-mohali-news-pkl4005662133","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्टल तानकर लोगों को लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिस्टल तानकर लोगों को लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
जीरकपुर। पुलिस ने ऐसे दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जो रात में पिस्टल तानकर लोगों को लूटते थे। इनके पास से 7.65 एमएम देसी पिस्टल, पांच कारतूस, एक जाली नंबर प्लेट, कार, दो तमंचे व एक खोखा बरामद हुआ है। आरोपी नरिंदर सिंह उर्फ केडी व रविंदर कुमार उर्फ बनिया दोनों निवासी गांव बूढ़ाणा जिला हिसार हैं। दोनों के खिलाफ जीरकपुर थाने में केस दर्ज किया गया है। दोनों को डेराबस्सी कोर्ट में पेश कर पुलिस ने चार दिन के रिमांड पर लिया है।
एसएचओ ओंकार बराड़ ने बताया कि सात जनवरी को पुलिस गश्त पर तैनात थी, तभी बलटाना चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह को सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक पोलो कार में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए शहर में रेकी कर रहा है। पुलिस ने बलटाना स्थित रंजीत होटल के पास नाकाबंदी कर ली। जब कार नाके पर दिखी तो पुलिस ने रोक लिया। उसमें केडी सवार था। पुलिस ने गाड़ी के कागजात चेक करवाने के लिए कहा तो पता चला नंबर प्लेट जाली है। पुलिस ने तलाशी ली तो कार से हथियार व कारतूस बरामद हुए। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके दूसरे साथी रविंदर उर्फ बनिया को 10 जनवरी को गिरफ्तार किया। दोनों इस समय पुलिस रिमांड पर हैं, जिन्हें वीरवार को दोबारा पेश किया जाना है। पूछताछ में उन्होंने कुबूल किया कि वह रात में हथियारों के बल पर लोगों से गाड़ियां लूटते थे।
दोनों के खिलाफ हिसार में कई मामले हैं दर्ज
दोनों आरोपी हिस्ट्रीशीटर हैं और हिसार जिले के अलग अलग थाने में कई मामले दर्ज हैं। आरोपी नरिंदर सिंह उर्फ केडी के खिलाफ पुलिस स्टेशन नारनौद में 5 मामले दर्ज है जबकि रविंदर के खिलाफ भी इसी थाने में 3 मामले दर्ज हैं। इनमें से ज्यादातर लूटपाट और गैरकानूनी हथियारों के हैं।