{"_id":"5f25d7d68ebc3e63b956f127","slug":"two-liters-of-fuel-and-diesel-recovered-from-dhabas-mohali-news-pkl3833345104","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाबों से दो लीटर लाहन व डीजल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाबों से दो लीटर लाहन व डीजल बरामद
विज्ञापन
ढाबों से दो लीटर लाहन व डीजल बरामद
लांडरां/बनूड़। पंजाब में अवैध शराब से हुई मौतों के बाद हरकत में आई पुलिस ने शनिवार को बनूड़-लांडरां, जीरकपुर, राजपुरा व अंबाला को जाते राष्ट्रीय मार्गों पर स्थित ढाबों पर छापामारी की। एएसपी पटियाला विकर्म सिंह दुगल की हिदायतों पर एसपी एच हरमीत सिंह की अगुवाई में बनी 10 टीमों ने उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया।
थाना बनूड़ के मुखी सुभाष कुमार ने बताया कि समूचे ढाबों की बारीकी से जांच की गई। इस दौरान बनूड़-तेपला मार्ग पर स्थित झिलमिल ढाबे से दो लीटर लाहन बरामद हुई जबकि ढाबा मलिक मौके से फरार हो गया है। वहीं, नरिन्दर सिंह नाम के एक व्यक्ति को काबू किया गया। पुलिस ने अजीजपुर के नजदीक टोल प्लाजा के नजदीक गरीन ढाबे से 200 लीटर डीजल बरामद किया। इस संबंधी जीरकपुर पुलिस को मामला दर्ज करने के लिए कह दिया है।