फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two lakh rupees were looted from a young man at gunpoint in Sohana, case registered

Mohali News: सोहाना में गन पाॅइंट पर युवक से दो लाख रुपये लूटे, केस दर्ज

Thu, 29 Aug 2024 06:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 06:44 AM IST
विज्ञापन
Two lakh rupees were looted from a young man at gunpoint in Sohana, case registered
मोहाली। सोहाना इलाके में एक युवक से गन पाॅइंट पर तीन लुटेर दो लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित दीपक निवासी सेक्टर-52 चंडीगढ़ की शिकायत पर थाना मटौर पुलिस ने तीन लुटेरों के खिलाफ बीएनएस की धारा 304, 331 (6), 3(5) और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली है, जबकि पुलिस को यह मामला संदिग्ध लग रहा है।
विज्ञापन


दीपक की मटौर में सत्या नारायण मंदिर के पास राज ट्रेडर्स के नाम से होलसेल की दुकान है। दीपक ने पुलिस को बताया कि उसने बैंक लोन लिया हुआ है। वह जन्माष्टमी की रात को घर से दो लाख रुपये लेकर आया था। उसने बैंक को किस्त देनी थी। दो लाख रुपये उसने एटीएम मशीन में जमा करवाने थे। जब वह एटीएम में पैसे जमा करवाने जा रहा था तो तीन अज्ञात युवक पैदल उसके पास आए और उन्होंने उसे गन पाॅइंट पर घेर लिया। एक युवक ने उस पर पिस्टल तानी और बाकी युवकों ने उससे दो लाख रुपये लूट लिए। बाद में तीनों वहां से फरार हो गए। दीपक के अनुसार उसने लुटेरों को पकड़ने के लिए काफी शोर मचाया, लेकिन मंदिर में जन्माष्टमी के कार्यक्रम का शोर होने के कारण लोगों ने उसकी आवाज नहीं सुनी। उसने कहा कि वह लुटेरों के पीछे भागा भी लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। बाद में उसने पुलिस कंट्रोल रूम पर इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और उसके बयान दर्ज करने उपरांत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


इस मामले में एसएचओ थाना मटाैर अमनदीप त्रिखा ने बताया कि जन्माष्टमी की रात दीपक ने शिकायत दी थी कि उससे तीन लोगों ने दो लाख रुपये लूट लिए हैं। पुलिस ने मौके से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली है। दीपक के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed