फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two henchmen of gangster Goldy Brar, who demanded extortion by firing, arrested with weapons

Mohali News: फायरिंग करके रंगदारी मांगने वाले गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के दो गुर्गे हथियारों सहित गिरफ्तार

Wed, 10 Sep 2025 12:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Two henchmen of gangster Goldy Brar, who demanded extortion by firing, arrested with weapons
मोहाली। फायरिंग करके रंगदारी मांगने वाले गिरोह के दो गुर्गों को मोहाली पुलिस ने हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ गैंग के सदस्य हैं। आरोपी हिस्ट्रीशीटर हैं, जिन पर पहले भी मामले दर्ज हैं। आरोपियों ने आठ दिन पहले डेराबस्सी में फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों की पहचान अमनदीप सिंह उर्फ अमना निवासी गांव पत्तों जिला मोहाली और नवजोत सिंह उर्फ शैंटी निवासी गांव मटरा थाना एरोसिटी के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ थाना डेराबस्सी में मामले दर्ज हैं। आरोपियों से दो देसी पिस्टल और चार मैग्जीन बरामद हुए हैं। आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल की एक्टिवा भी बरामद की गई है।
विज्ञापन


1 सितंबर को डेराबस्सी में दिया था वारदात को अंजाम
आरोपियों ने 1 सितंबर को गुलाबगढ़ रोड डेराबस्सी में अमन होटल पर रात करीब 2 बजे फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। इस पर थाना डेराबस्सी की पुलिस ने अमन होटल के मालिक कर्ण कुमार निवासी रोजवुड इस्टेट जीबीपी रोड गुलाबगढ़ के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। फायरिंग की इस घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस के अलावा एंटी नारकोटिक्स सेल मोहाली व स्पेशल सेल मोहाली की अलग-अलग टीमें काम कर रहीं थीं। पुलिस के हाथ मौके पर एक सीसीटीवी फुटेज हाथ लगी थी। इसमें दो आरोपी एक्टिवा पर फायरिंग करने के बाद फरार होते दिखाई दिए थे। पुलिस ने मौके से जुटाए तथ्य के आधार पर टेक्नीकल व इलेक्ट्रानिक साधनों का इस्तेमाल कर आठ दिन के अंदर दोनों आरोपियों को हथियार व वारदात में इस्तेमाल की एक्टिवा के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


होटल मालिक से गोल्डी बराड़ मांग रहा था रंगदारी
एसएसपी हरमनदीप हंस ने बताया कि अमन होटल के मालिक कर्ण कुमार को विदेशी नंबरों से कॉल करके रंगदारी मांगी जा रही थी। फोन करने वाला खुद को गोल्डी बराड़ बताता था। कर्ण कुमार ने रंगदारी नहीं दी तो उसके होटल पर उक्त आरोपियों से फायरिंग की। स्पेशल और नारकोटिक्स सेल ने सूचना के आधार पर खुफिया आपरेशन चलाया। इसमें उन्हें सुराग मिला कि गांव बाकरपुर व मटरां में आरोपी छिपे हैं। पुलिस ने जब उक्त जगह पर छापा मारा तो आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया और नवजोत सिंह को 7 सितंबर को गिरफ्तार किया गया। फायरिंग करने वाले आरोपी अमनदीप सिंह उर्फ अमना को गांव सुल्तानपुर बरवाला से 8 सितंबर को गिरफ्तार किया है। दोनों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल दो पिस्टल 7.65 एमएम सहित 4 मैग्जीन व एक्टिवा बरामद किया गया। आरोपियों का एक साथी अनिकेत सिंह निवासी गांव बाकरपुर अभी फरार है जिसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ पहले भी दर्ज है मामले

पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी नवजोत सिंह उर्फ शैंटी नशा करने का आदी है। दोनों आरोपी हिस्ट्रीशीटर हैं और जमानत पर बाहर थे। वहीं आरोपी अमनदीप सिंह ने वारदात करने से पहले अपनी दाढ़ी व बाल कटवा लिए थे ताकि उसकी शिनाख्त ना हो सके। होटल अमन के मालिक को काफी समय पहले से विदेशी नंबरों से धमकियां मिल रहीं थी। होटल मालिक ने उनकी धमकियों को नजरअंदाज किया तो उक्त आरोपियों को उसके होटल पर फायरिंग करने के लिए कहा गया था। पुलिस जांच कर रही है कि रंगदारी मांगने वाला सही में गोल्डी बराड़ है या उसका कोई नाम इस्तेमाल कर रहा है। आरोपी अमनदीप सिंह के खिलाफ पहले दो मामले दर्ज है। उसके खिलाफ थाना सोहाना में आर्म्स एक्ट व लड़ाई झगड़े का मामला दर्ज है। दोनों मामलों में वह जमानत पर बाहर आया है। वहीं नवजोत सिंह उर्फ शैंटी पर भी थाना सोहाना में एनडीपीएस का मामला दर्ज है वह भी जमानत पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed