Zirakpur News: मेट्रो मॉल से घग्गर नदी तक बनेंगे लिफ्ट वाले दो फुट ओवरब्रिज, जाम से मिलेगी राहत
घग्गर दरिया (नदी) से लेकर मेट्रो मॉल तक दो फ्लाईओवर बनाए जा रहे हैं। इसके चलते स्लिप रोड बनने का काम शुरू कर दिया गया है और ड्रेन लाइन भी बनाई जा रही है। इसके चलते ट्रैफिक जाम की समस्या बहुत ज्यादा बढ़ गई है जिसे देखते हुए डीसी मोहाली अमित तलवार की ओर से बुलाई गई विशेष मीटिंग में एनएचएआई को ट्रैफिक को स्लिप रोड पर डायवर्ट करने का आदेश दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जीरकपुर में चंडीगढ़ बैरियर पर चल रहे फ्लाईओवर के निर्माण कार्य के कारण रोजाना सुबह-शाम ट्रैफिक जाम की समस्या का हल करने के लिए डीसी मोहाली अमित तलवार की प्रधानगी में मंगलवार को एक अहम मीटिंग आयोजित की गई। इस दौरान एनएचएआई के अधिकारियों को पैदल चलने वाले लोगों को सड़क पार करते समय आनी वाली समस्या से निजात दिलवाने के लिए घग्गर नदी से लेकर जीरकपुर तक लिफ्ट वाले दो फुट ओवरब्रिज बनाने के आदेश दिए हैं ताकि पैदल सड़क पार करने वाले लोगों को कोई समस्या न आए और सड़क पार करते समय उनकी जान को खतरा भी न रहे।
अमर उजाला की ओर से यह मुद्दा पिछले दो साल से लगातार उठाया जा रहा है। पिछले सप्ताह यह मुद्दा फिर से उठाया गया था। इस पर संज्ञान लेते हुए डीसी मोहाली ने यह आदेश दिए हैं। इसके अलावा डीसी मोहाली ने एनएचआई को दो नए बस क्यू शेल्टर बनाने के आदेश भी दिए हैं, ताकि बसों में सफर करने वाली सवारियों को बसों का इंतजार करते समय कोई समस्या न आए।
इस अवसर पर एसडीएम डेराबस्सी, एनएचएआई के अधिकारी, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी, कार्यकारी अधिकारी और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान डीसी मोहाली ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से चंडीगढ़ बैरियर पर बनाए जाने वाले फ्लाईओवर को इसी महीने 30 नवंबर तक पूरा करने के आदेश दिए हैं। इसके जवाब में अधिकारियों ने समय पर काम करने का आश्वासन दिया।
एनएचएआई स्लिप रोड पर डायवर्ट करें ट्रैफिक
घग्गर दरिया (नदी) से लेकर मेट्रो मॉल तक दो फ्लाईओवर बनाए जा रहे हैं। इसके चलते स्लिप रोड बनने का काम शुरू कर दिया गया है और ड्रेन लाइन भी बनाई जा रही है। इसके चलते ट्रैफिक जाम की समस्या बहुत ज्यादा बढ़ गई है जिसे देखते हुए डीसी मोहाली अमित तलवार की ओर से बुलाई गई विशेष मीटिंग में एनएचएआई को ट्रैफिक को स्लिप रोड पर डायवर्ट करने का आदेश दिया है।
अवैध सीवरेज कनेक्शनों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश
एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि ड्रेन लाइन और स्लिप रोड बनाते समय नीचे से कई सीवरेज के अवैध कनेक्शन निकल रहे हैं। इनके टूटने के कारण पानी बह रहा है और काम में देरी हो रही है। इस पर कड़ा रूख अपनाते हुए डीसी मोहाली ने जीरकपुर नगर काउंसिल के कार्यकारी अधिकारी को एक हफ्ते के अंदर अवैध सीवरेज कनेक्शन ढूंढकर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। यहां पर लगभग 90 प्रतिशत लोगों ने अवैध रूप से सीवरेज कनेक्शन जोड़े हुए हैं। जिस तरफ काऊंसिल अधिकारी बिलकुल भी ध्यान नही देते हैं। साथ ही नेशनल हाईवे पर जिस भी व्यावसायिक इमारतों की ओर से अवैध सीवरेज कनेक्शन जोड़े गए हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश भी दिया है।