फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two drug smugglers from Rajasthan arrested with 550 boxes of liquor

Mohali News: राजस्थान निवासी दो नशा तस्कर शराब की 550 पेटी समेत गिरफ्तार

Mon, 19 May 2025 01:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Two drug smugglers from Rajasthan arrested with 550 boxes of liquor
मोहाली। ऑपरेशन सील के दौरान चेकिंग में पुलिस ने राजस्थान निवासी दो लोगों को अवैध शराब की 550 पेटी सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नशे की समस्या को खत्म करने के लिए शुरू किए गए राज्यव्यापी नशा मुक्त पंजाब अभियान के तहत यह कार्रवाई की है। रविवार को मोहाली पुलिस ने डीआईजी रोपड़ रेंज हरचरण सिंह भुल्लर के निर्देश पर जिले में अंतर-राज्यीय सीमाओं पर विभिन्न स्थानों पर विशेष चेक पोस्ट बनाकर नाकाबंदी कर ऑपरेशन सील के तहत एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया था।
विज्ञापन


एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस ने बताया कि इस दौरान सब-डिवीजन डेराबस्सी की टीम ने हंडेसरा के नगला टी-पॉइंट पर नाकाबंदी की थी। तभी एक ट्रक को रोका और जब ट्रक की तलाशी ली तो अंग्रेजी शराब की 550 पेटी बरामद हुई। पुलिस ने ट्रक सवार दोनों लोगों को गिरफ्तार कर शराब कब्जे में ले ली। बोतलों पर फॉर सेल इन चंडीगढ़ का लेबल लगा था।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि दोनों लोगों की पहचान डेडा राम निवासी भूनिया, तहसील सेडवा जिला बाड़मेर राजस्थान और भूपा राम निवासी गुड़ा मालानी तहसील गुड्डा जिला बाड़मेर राजस्थान के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ हंडेसरा थाने में केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार एसएसपी ने अंतरराज्यीय नाकों पर तैनात सभी पुलिस टीमों को नशीले पदार्थों और शराब की तस्करी रोकने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। इसलिए पुलिस ने पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी निभाकर अवैध शराब बरामद की है। एसएसपी हंस ने कहा कि इस अवैध शराब की आपूर्ति श्रृंखला में अन्य आरोपियों की संलिप्तता का पता लगाने के लिए आगे और पीछे के लिंक के आधार पर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed