फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two dozen trees were uprooted by JCB in Phase-11

फेज-11 में दो दर्जन पेड़ों को जेसीबी से उखाड़ा

Sat, 23 Apr 2022 01:30 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Two dozen trees were uprooted by JCB in Phase-11
मोहाली। फेज-11 में करीब दो दर्जन पेड़ों को जेसीबी की मदद से जड़ से उखाड़ दिया गया है। इनकी ऊंचाई 40-50 फुट तक थी। यह कार्रवाई कई दिनों से चल रही थी। इस संबंध में भगत पूरन सिंह वातावरण संभाल सोसायटी के प्रधान गुरमेल सिंह मोजेवाल ने बताया कि जिस जगह पर पेड़ काटे गए हैं, वह गमाडा की है। इस जगह को रिजर्व रखा गया है। इस मौके पर पुलिस भी बुलाई गई थी इस मामले की जांच की जा रही है। प्रधान मोजेवाल ने बताया कि पेड़ काटने की जानकारी एनजीटी, प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड, डीसी मोहाली और वन विभाग को भी दे दी गई है।
विज्ञापन

गमाडा के एक्सईएन हरप्रीत सिंह ने बताया कि इस मामले की जानकारी उन्हें नहीं मिली है। एसडीओ अवतार सिंह ने बताया कि यह पूरा इलाका नगर निगम को सौंपा जा चुका है। नगर निगम के एक्सईएन अवनीत कौर ने कहा कि नगर निगम ने कोई कार्रवाई नहीं की है। थाना फेज-11 के एसएचओ गगनदीप सिंह ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। सच्चाई सामने लाने के लिए सभी विभागों से संपर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed