{"_id":"6ab2e9c24e1c77e5c50c6dd7","slug":"two-brothers-attacked-with-rods-and-sticks-over-a-land-dispute-case-registered-against-seven-people-mohali-news-c-289-1-pkl1068-3035-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: जमीन विवाद में दो भाइयों पर रॉड-डंडों से किया हमला, सात पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: जमीन विवाद में दो भाइयों पर रॉड-डंडों से किया हमला, सात पर मामला दर्ज
विज्ञापन
मोहाली। शामपुर गांव में जमीन के पुराने विवाद को लेकर दो भाइयों पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला किया गया है। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह घटना 12 सितंबर की शाम को हुई।
दलबजीत पुरी की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। इनमें हरजेस गीर, हरमोहन गीर, अरमान, सिमरन, अकविंदर कौर, लखविंदर कौर और तन्नवी शामिल हैं। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की है। दलबजीत ने बताया कि 12 सितंबर की शाम हरजेस गीर से उसकी कहासुनी हुई थी। इसके बाद आरोपियों ने उसे घेरकर सिर और हाथों पर रॉड से वार किए। दलबजीत को बचाने पहुंचे उसके भाई गगन पुरी के साथ भी मारपीट की गई। दोनों भाइयों को मोहाली के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया।
जमीन विवाद का पुराना इतिहास और चोटें
दलबजीत के पिता ने वर्ष 1993 में पांच बिस्वे जमीन खरीदी थी। इसी जमीन को लेकर वर्ष 2013 से विवाद चल रहा है। पुलिस के अनुसार, मेडिकल रिपोर्ट में दलबजीत पुरी को चार चोटें दर्ज हैं। गगन पुरी को भोथरे हथियार से लगी एक चोट मिली है। पुलिस पुराने रिकॉर्ड और विवाद की जांच कर रही है।