{"_id":"682cdaff40638c81ed03cfd0","slug":"two-bike-riding-youths-snatched-a-womans-two-tola-gold-chain-in-the-middle-of-the-market-crowd-mohali-news-c-71-1-mli1010-129248-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: बीच बाजार भीड़ में महिला की दो तोले सोने की चेन झपटकर ले गए दो बाइक सवार युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: बीच बाजार भीड़ में महिला की दो तोले सोने की चेन झपटकर ले गए दो बाइक सवार युवक
विज्ञापन
मोहाली। खरड़ गिल्को वेली के बाजार में सोमवार रात करीब सवा 8 बजे बीच बाजार भीड़ के बीच बाइक पर आए दो सरदार युवक एक महिला के गले से दो तोले सोने की चेन झपटकर ले गए। झपटमारी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित महिला ने खरड़ सिटी थाने में शिकायत दे दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज हासिल कर स्नैचरों की तलाश शुरू कर दी है। हैरानी की बात यह है कि इतनी भीड़ के बीच भी किसी ने झपटमारों को पकड़ने की कोशिश नहीं की, जबकि महिला चिल्लाती रह गई।
पीड़ित महिला भारती के पति योगेशन ने बताया कि वह गिल्को वेली सेक्टर-127 में रहते हैं और मोबाइल शॉप चलाते हैं। रात करीब 8 बजे उसकी पत्नी भारती और छोटी बेटी गिल्को वेली की मार्केट में चश्मा ठीक करवाने गई थी। वहां पहले से एक सरदार युवक जिसने केसरी रंग का परना पहना था और मोड़ पर हाथ में लिफाफा लेकर खड़ा था। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार वह राहगीरों को देख रहा था। तभी भारती अपनी बेटी के साथ मार्केट आई और बेटी छोटी साइकिल चला रही थी जिसे भारती ने पीछे से पकड़ा हुआ था। भारती ने जैसे ही मोड पार किया तो तभी वहां खड़े सरदार युवक ने पीछे से गले से चेन झपट ली। अचानक हुए हमले से भारती डर गई और बेटी की साइकिल का हैंडल छूट गया। वह संभल नहीं पाई और बेटी की ओर देखने लगी। इसी बीच झपटमार भागकर अपने साथी की बाइक पर बैठ गया। उसके साथी ने काले रंग का परना बांधा हुआ था और रूमाल से मुंह ढका था। वह पहले से ही बाइक स्टार्ट करके खड़ा था। चेन झपटने के बाद दोनों बाइक पर भाग गए। जहां वारदात हुई वहां इतनी भीड़ थी कि चेन झपटने के बाद झपटमार एक बाइक सवार से टकरा गया लेकिन फिर भी किसी ने उसे नहीं पकड़ा। पूरी वारदात पास की दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस शिकायत मिलने के बाद जांच कर रही है।