{"_id":"5dc332f48ebc3e5b355efa96","slug":"trying-to-snatch-the-car-on-the-highway-if-not-successful-then-run-away-with-knives-mohali-news-pkl3560655103","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खरड़ः हाईवे पर कार लूटने की कोशिश, कामयाब नहीं हुए तो चाकू से हमला कर भागे बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खरड़ः हाईवे पर कार लूटने की कोशिश, कामयाब नहीं हुए तो चाकू से हमला कर भागे बदमाश
Thu, 07 Nov 2019 11:27 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरड़(मोहाली)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरड़(मोहाली)
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 11:27 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल कार चालक
- फोटो : अमर उजाला
हाईवे पर गाड़ी छीनने वाला गिरोह सरगर्म है। खरड़-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर मंगलवार रात करीब 10 बजे सिविल रेस्ट हाउस के पास तीन लोगों ने फार्रच्यूनर सवार एयरफोर्स से रिटायर हुए व्यक्ति से कार छीनने की कोशिश की। इस दौरान आरोपियों ने दो हवाई फायर किए पर जब व्यक्ति के विरोध पर वे कामयाब नहीं हो पाए तो एक आरोपी ने उस पर चाकू से हमला करके उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी एक सफेद रंग की कार में बस स्टैंड की तरफ फरार हो गए। वारदात के बाद उन्होंने अपने दोस्त को बताया जिन्होंने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। हालांकि घायल हालत में भी वह खुद करीब आठ किलोमीटर कार चलाकर फेज-छह स्थित मैक्स अस्पताल में पहुंचे।
वारदात की जगह से खरड़ के दोनों थाने 200 मीटर दूर हैं। वहां पर पुलिस का नाका लगा हुआ था। फिर भी आरोपी वहां से निकल गए। पुलिस ने वीरदविंदर सिंह के बयान पर तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पिस्तौल के बल पर कार छीनने व उन्हें घायल करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। वारदात की सूचना पर पुलिस ने बुधवार सुबह तड़के मौके से कुछ चले व अनचले कारतूस भी बरामद किए हैं। पता चला है कि आरोपी हिंदी में बात कर रहे थे और उनकी उम्र करीब तीस साल थी।
वॉशरूम के लिए रुके थे तो आरोपियों ने दबोचा
वीरदविंदर सिंह वालिया निवासी सेक्टर-78 मोहाली ने पुलिस को बताया कि वह इंडियन एयरफोर्स से रिटायर होकर कुराली में आईलेट्स व स्टडी वीजा कोचिंग सेंटर चलाते हैं। मंगलवार रात वह फार्च्यूनर कार (नं. पीबी-65-एआर-9906) में कुराली से मोहाली लौट रहे थे। खरड़ पहुंचने पर वह कार को सिविल रेस्ट हाउस के पास खड़ी करके वॉशरूम करने के लिए निकले। जब वापस कार में बैठने लगे तो आरोपियों ने उन्हें दबोच लिया।

कहा- कार की चाबी दे दो, वरना जान से मार देंगे, एक आरोपी को पकड़ा तो किए दो फायर
पीड़ित ने बताया कि वह कार में बैठे थे कि तभी उनके पास आए युवकों ने उन्हें कार से नीचे उतरने के लिए कहा। इनमें से एक व्यक्ति के हाथ में पिस्तौल थी और दूसरे व्यक्ति के हाथ में चाकू था। पिस्तौल पकड़े व्यक्ति ने खिड़की खोलकर कहा कि यदि चाबी नहीं दी तो जान से मार दिया जाएगा। इसी दौरान उन्होंने कार से नीचे उतरकर पिस्तौल वाले हमलावर को पकड़ लिया तो हमलावर घबरा गए।
इसी बीच उन्होंने दो हवाई फायर कर दिए। इनमें से एक गोली कान को छूती हुई खिड़की के शीशे पर लगी तो दूसरी डिग्गी के शीशे पर लगी। तभी दूसरी कार में बैठा तीसरा व्यक्ति भी बाहर आकर उससे हाथापाई करने लगा। इस युवक को भी पीछे धकेल कर एक बार फिर हिम्मत करके उन्होंने कार की ड्राइवर साईड की खिड़की खोल दी और कार में बैठे एक हमलावर को पकड़ लिया पर हमलावर ने उनकी टांग पर चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया।
पुलिस सूचना मिलने के बाद गलत जगह घुमती रही
पुलिस को सूचना मिली कि बांसो वाली चुंगी के पास सिटी हार्ट कांप्लेक्स के आसपास हुई है। पुलिस ने वहां ड्यूटी पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड तथा बैंकों के बाहर तैनात गार्डों से गोली चलने की घटना के बारे में पुष्टि करनी चाह लेकिन कुछ पता नही चल सका। बाद में पुलिस घायल कार के मालिक वीरदविंदर सिंह के बयान दर्ज करने के लिये मैक्स अस्पताल पहुंची, तब पता चला कि वारदात सिविलरेस्ट हाउस के पास हुई है। पुलिस ने देर रात मौके पर पहुंच कर गोली लगने से बिखरे कांच को देखकर अंदाजा लगा लिया कि वारदात यहीं हुई है।
फोरेंसिक टीम ने लिए सैंपल
बुधवार खरड़ के डीएसपी सिमरनजीत सिंह लंग, डीएसपी प्रशिक्षण अधीन दमनवीर सिंह, थाना सिटी खरड़ के एसएचओ इंस्पेक्टर भगवंत सिंह, एएसआई हरमिंदर सिंह तथा सीआईए स्टाफ के कर्मचारियों ने घटना स्थल का दौरा करके स्थिति का जायजा लिया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर गिरे हुए खून व गाड़ी के टूटे हुए शीशों के सैंपल लिए। उन्होंने बताया कि घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।