फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Truck union members took out a fury march on foot

ट्रक यूनियन के सदस्यों ने निकाला पैदल रोष मार्च

Thu, 09 Dec 2021 02:12 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Truck union members took out a fury march on foot
जीरकपुर। शहर के छत लाइट प्वाइंट के नजदीक एयरपोर्ट रोड पर धरने पर बैठे ट्रक यूनियन के सदस्यों ने बुधवार को पैदल रोष मार्च निकाला। यह रोष मार्च धरना स्थल से एयरपोर्ट चौक से होता हुआ वापस छत लाइट पर 5 बजकर 20 मिनट पर पहुंचकर यहां करीब 35 मिनट तक हाईवे जाम रखा। इस दौरान लंबा जाम लग गया और लोगों को परेशानी भी हुई। लेकिन जाम को बढ़ता देख ट्रक यूनियन के सदस्यों ने आधे घंटे बाद ही जाम को खोल दिया, जिससे लोग परेशान न हों। पिछले तीन दिन से धरने पर बैठे ट्रक यूनियन के सदस्यों को मंगलवार को डीएसपी हरजिंदर सिंह और एसएचओ ओंकार सिंह बराड़ ने परिवहन मंत्री राजा वड़िंग से मिलवाने का आश्वासन दिया था। इसके बाद ट्रक यूनियन के 11 सदस्य राजा वड़िंग से मिलने एमएलए होस्टल गए थे। इस दौरान राजा वड़िंग ने बुधवार को घटना स्थल पर आने का वादा किया था। लेकिन वह बुधवार को ट्रक यूनियन के सदस्यों से मिलने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

अपना संघर्ष जारी रखेंगे
हम आठ महीने से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन आज तक किसी ने हमारी आवाज नहीं सुनी। बीते मंगलवार को हमें ट्रांसपोर्ट मंत्री राजा वड़िंग ने मिलने के लिए अपने चंडीगढ़ स्थित निवास स्थान पर बुलाया था और उन्होंने जीरकपुर स्थित धरना स्थल पर बुधवार को आने का वादा किया था। लेकिन अभी तक वह नहीं पहुंचे। हम अपना संघर्ष जारी रखेंगे। - सुखविंदर सिंह, प्रधान ट्रक यूनियन, पटियाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed