{"_id":"6575cb77678fe8df5a08893d","slug":"truck-collides-with-auto-on-airport-road-two-killed-three-injured-mohali-news-c-71-1-mli1001-8987-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: एयरपोर्ट रोड पर ट्रक ने पीछे से ऑटो को मारी टक्कर, दो की मौके पर मौत, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Mohali News: एयरपोर्ट रोड पर ट्रक ने पीछे से ऑटो को मारी टक्कर, दो की मौके पर मौत, तीन घायल
Mon, 11 Dec 2023 09:45 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
Updated Mon, 11 Dec 2023 09:45 AM IST
सार
जांच अधिकारी ने बताया कि पांचों लोग शादी समारोह में वैलेट पार्किंग का काम करते हैं। शनिवार रात को वह नयागांव में शादी समारोह में गए थे। सुबह ऑटो में काम से बनूड़ लौट रहे थे। ऑटो दविंदर सिंह का था, उसे चला भी वही रहा था।
विज्ञापन
सड़क हादसा (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : ANI
विस्तार
मोहाली में एयरपोर्ट रोड स्थित बाकरपुर लाइट पॉइंट से आगे गांव झुंग्गियां के पास एक ऑटो को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दौरान ऑटो में पांच लोग सवार थे। हादसा इतना भयानक था कि ट्रक की टक्कर से दो लोगों की मौके पर मौत हो गई और तीन जख्मी हो गए।
विज्ञापन
हादसे में गुरप्रीत सिंह उर्फ गोल्डी निवासी गांव सियाऊ, जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सू निवासी गांव बुट्टा सिंह बनूड़ जिला पटियाला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दविंदर सिंह उर्फ छोटा टिक्का, अर्शदीप सिंह, परविंदर सिंह तीनों निवासी गांव बुट्टा सिंह बनूड़ जिला पटियाला घायल हो गए।
विज्ञापन
तीनों को डेराबस्सी के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां दविंदर सिंह की गंभीर हालत की वजह से उसे जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया गया। अर्शदीप को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई और परविंदर सिंह का डेराबस्सी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जांच अधिकारी प्रेम ने बताया कि ट्रक चालक फरार है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी ने बताया कि पांचों लोग शादी समारोह में वैलेट पार्किंग का काम करते हैं। शनिवार रात को वह नयागांव में शादी समारोह में गए थे। सुबह ऑटो में काम से बनूड़ लौट रहे थे। ऑटो दविंदर सिंह का था, उसे चला भी वही रहा था। सुबह करीब साढ़े पांच बजे एयरपोर्ट चौक पर बाकरपुर लाइट प्वाइंट से आगे गांव झुंग्गियां के पास उनके ऑटो को पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी और चालक फरार हो गया।