फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Trolley overturned on road after collision with truck near Dapar Toll Plaza on Ambala Chandigarh Highway

Mohali: दप्पर टोल के पास हाईवे पर पलटी भूसे से भरी ट्राली, कई घंटे लगा जाम, वाहनों की लगी लंबी कतारें

Fri, 16 Dec 2022 01:39 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लालड़ू (मोहाली)
संवाद न्यूज एजेंसी, लालड़ू (मोहाली) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 16 Dec 2022 01:39 PM IST
सार

ट्रैक्टर ड्राइवर गुरमीत सिंह ने बताया कि वह तड़के अंबाला की ओर से डेराबस्सी स्थित एक कंपनी में भूसा छोड़ने के लिए जा रहा था। करीब पांच बजे वह दप्पर टोल प्लाजा के निकट अंडर ब्रिज पर चढ़ने लगे तो अचानक एक ट्रक ने उनके ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Trolley overturned on road after collision with truck near Dapar Toll Plaza on Ambala Chandigarh Highway
हाईवे पर पलटी ट्राली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

अंबाला चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित दप्पर टोल प्लाजा के निकट ट्रक की टक्कर लगने से भूसे से भरी ट्राली सड़क पर पलट गई। इसके चलते यातायात कई घंटे तक प्रभावित रहा और राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। 

विज्ञापन


ट्रैक्टर ड्राइवर गुरमीत सिंह ने बताया कि वह तड़के अंबाला की ओर से डेराबस्सी स्थित एक कंपनी में भूसा छोड़ने के लिए जा रहा था। करीब पांच बजे वह दप्पर टोल प्लाजा के निकट अंडर ब्रिज पर चढ़ने लगे तो अचानक एक ट्रक ने उनके ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी। जिसके चलते उनका ट्रैक्टर- ट्राली सड़क पर ही पलट गया और भूसा फैल गया। ड्राइवर ने बताया कि उनके ट्रैक्टर का बहुत नुकसान हुआ है। इस दौरान मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई । भूसे को मार्ग से एक और करवाने और दूसरी ट्राली में लोड करने में कई घंटे लग गए। इस दौरान वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। 
विज्ञापन


करीब 10 बजे तक यातायात पूरी तरह से सचारु न हो सका। इस दौरान राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। यहां तक की वाहन दूसरी लेन से उल्ट दिशा की ओर भी काफी देर तक गुजरते रहे। भूसे को दूसरी ट्राली में लोड करने मे कई घंटों का समय लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क पर ट्राली पलटने की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस जवानों सहित मौके पर पहुंच गए और यातायात को सुचारू किया गया। ट्रैक्टर को स्थानीय लैहली पुलिस ले गई है जबकि भूस से ओवरलोड हो रही दूसरी ट्राली के चलने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - गुरमेल सिंह, ट्रैफिक इंचार्ज लालड़ू।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed