फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Tricolor yatra taken out across the district to commemorate the nectar festival of independence

छतबीड़ चिड़ियाघर में घड़ियाल वीक के दौरान सैलानियों को किया जागरूक

Sat, 13 Aug 2022 01:45 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Tricolor yatra taken out across the district to commemorate the nectar festival of independence
जीरकपुर। छतबीड़ में 8 से 14 अगस्त तक घड़ियाल वीक मनाया जा रहा है। इसमें लॉयन डे, टाईगर डे और शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय हाथी दिवस भी मनाया गया। इस दौरान सरकारी हाई स्कूल छत और मॉडल स्कूल छत के बच्चों ने घड़ियाल की प्रजाति और उसके रहन-सहन की जानकारी हासिल की। रेंज अफसर हरपाल सिंह ने बच्चों और सैलानियों को घड़ियाल के लिए पानी कितना जरूरी है यह बताया गया। जबकि पहले हमारे आसपास जंगल होता था तो हम लोगों ने उनके घर तबाह कर अपने घर बना लिए हैं, तो वह कहां जाएंगे। यही कारण है कि हमारे आसपास जंगली जीव देखने को मिल जाते हैं हम लोगों को उनके साथ एडजस्ट करना चाहिए न कि नुकसान पहुंचाना चाहिए। रेंज अफसर ने बताया कि जंगली जीवों की हमारे जीवन में बहुत बड़ा रोल हैं। इसे समझने की जरूरत है। अगर किसी पानी में घड़ियाल और कच्छुआ हो तो इसका मतलब है कि वह पानी बिलकुल साफ है। क्योंकि यह जीव साफ पानी में ही रहते हैं। जबकि हमारे जीवन में मधु मक्खी, आम मक्खी और मच्छर का खास महत्व हैं यदि यह जीव हमारे जीवन में न हो तो छह महीने में ही इंसान का जीवन खत्म हो जाएगा। क्योंकि यह जीव हमारे आसपास फैले हुए बेक्टिरिया को खत्म करते हैं। इस दौरान उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय हाथी दिवस पर हाथी के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान बच्चों ने भी जंगली जीवों कि जानकारी को समझने के लिए उत्सुकता दिखाई। इस दौरान स्कूली बच्चों को घास और शेर के जीवन चक्र के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed