फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Broad-daylight theft in Mohali industrial area; questions raised about security

Mohali News: मोहाली औद्योगिक क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी, सुरक्षा पर उठे सवाल

Tue, 29 Sep 2026 02:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Broad-daylight theft in Mohali industrial area; questions raised about security
मोहाली। मोहाली के औद्योगिक क्षेत्र फेज-9 में दिनदहाड़े हो रही चोरी की घटनाओं ने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उद्योगपति और कर्मचारी अपने वाहनों व सामान को लेकर चिंतित हैं। मोहाली इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और सीसीटीवी निगरानी मजबूत करने की मांग की है।
विज्ञापन




एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने बताया कि कई वारदात सुबह 10 बजे से पहले हुई हैं। उन्होंने कहा कि दिन में चोरों का बेखौफ होना पुलिस गश्त पर सवाल उठाता है। औद्योगिक इकाइयों के बाहर खड़े दोपहिया वाहनों को निशाना बनाया जा रहा है। अशोक गुप्ता ने बताया कि उनके कर्मचारी की मोटरसाइकिल 22 अगस्त को कार्यालय के बाहर से चोरी हुई थी। माइक्रोविन लैब्स प्राइवेट लिमिटेड के फोरमैन प्रताप सिंह ने 26 सितंबर को सुबह करीब 10 बजे अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की जानकारी दी। महासचिव राकेश विग ने चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं को गंभीरता से लेने की बात कही।
विज्ञापन




उद्योगपतियों की चिंता और मांग

उद्योगपतियों का कहना है कि कर्मचारियों के सामान और वाहनों की लगातार चोरी से उनका भरोसा कम हो रहा है। राकेश विग ने कहा कि दिनदहाड़े वारदात सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ाती हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से वारदात के बाद कार्रवाई के बजाय सक्रिय निगरानी पर जोर देने की अपील की। औद्योगिक क्षेत्रों में नियमित गश्त और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed