फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   tree cutting, on road tree cutting, mohali tree cutting, gmada, mohali

शॉपिंग स्ट्रीट के दो सौ से ज्यादा सूखे पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी

Thu, 12 May 2016 10:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Thu, 12 May 2016 10:44 AM IST
विज्ञापन
tree cutting, on road tree cutting, mohali tree cutting, gmada, mohali
सूखे पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी - फोटो : अमर उजाला
मोहाली की सड़कों के किनारे खड़े सूखे पेड़ों को काटने का काम पिछले कई दिनों से तेजी से जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को फेज सात में पेड़ काटे गए। इस दौरान सड़क के सेंटर व किनारों पर लगे सूखे पेड़ों को काटा गया। साथ ही पेड़ों की जड़ों को भी उखाड़ दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सड़कों के किनारे खतरा बने सूखे पेड़ों को काटने के लिए काफी समय से मांग की जा रही थी। गमाडा ने इन पेड़ों को काटने से पहले शहर का सर्वे कराया था। सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, नगर में ऐसे  200 से अधिक सूखे पेड़ पाए गए थे। पिछले कुछ दिनों से इन पेड़ों को तेजी से काटने का काम जारी है। आज ये कार्य फेज सात में चला। उल्लेखनीय है कि मोहाली के कई इलाकों में सड़कों के किनारे सूखे पेड़ अंधड़ और तेज हवाओं के दौरान खतरा बन जाते आते है। पिछले कुछ वर्षों में इन सूखे पेड़ों के तने उखड़ने, टूट कर टहनियां गिरने और कई बार पूरा सूखा वृक्ष गिरने से गाड़ियां क्षतिग्रस्त होने के साथ लोग भी चोटिल हो चुके हैं। यहां तक की दो वर्ष पहले पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है। कई सामाजिक संगठन व जागरूक नागरिक इन सूखे पेड़ों को काटने की मांग गमाडा से कर चुके हैं। लगातार इन पेड़ों को हटाने की मांग के बाद गमाडा ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed