फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Treatment of cancer patients will become easier, nuclear imaging department opened

Mohali News: कैंसर मरीजों का आसान होगा इलाज, खुला परमाणु इमेजिंग विभाग

Sun, 25 Aug 2024 05:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
Treatment of cancer patients will become easier, nuclear imaging department opened
नयागांव। होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र में अब कैंसर के मरीजों को ज्यादा सुविधाएं मिलेंगी। इन नई सुविधाओं में एक सीटी स्कैन सर्विस, एक ऑपरेशन थिएटर (ओटी) और अत्याधुनिक तकनीकी सुविधाओं से सुसज्जित परमाणु इमेजिंग विभाग शामिल हो गया है। इन नई सुविधाओं से मरीजों की ज्यादा बेहतर जांच की जा सकेगी और मॉडर्न मेडिकल टेक्नोलाॅजी के साथ मरीजों का इलाज हो सकेगा। इन नई सुविधाओं का उद्घाटन परमाणु ऊर्जा विभाग (डीएई) के सचिव और परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष डॉ. अजीत कुमार मोहंती ने की। उन्होंने इस मौके पर न्यू चंडीगढ़ में होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र का दौरा भी किया।
विज्ञापन

इस दौरान, डीएई सचिव ने कैंसर देखभाल और इसके उपचार के लिए टाटा मेमोरियल सेंटर के हब एंड स्पोक मॉडल की प्रशंसा की। गौरतलब है कि परमाणु ऊर्जा विभाग से वित्तीय सहायता प्राप्त संस्थान टाटा मेमोरियल सेंटर के तत्वावधान में स्थापित होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र, न्यू चंडीगढ़ का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। इस क्षेत्र में ये अस्पताल उच्च गुणवत्ता वाले कैंसर रिसर्च और किफायती दरों पर कैंसर केयर सुविधाएं प्रदान करने में सबसे आगे रहा है।
विज्ञापन


इस मौके पर डीएई सचिव डॉ. अजीत कुमार मोहंती ने कहा कि यह नई सुविधाएं कैंसर केयर और उपचार के क्षेत्र में हमारे मिशन में एक महत्वपूर्ण कदम का प्रतिनिधित्व करती हैं। सीटी स्कैन सेवा हमारी क्षमताओं को बढ़ाएगी, जबकि ओटी कांप्लेक्स और न्यूक्लियर इमेजिंग विभाग हमें अपने रोगियों को अधिक सटीक और प्रभावी उपचार विकल्प प्रदान करने का अवसर देंगी। इस अवसर पर टाटा मेमोरियल सेंटर के निदेशक डॉ. सुदीप गुप्ता, टीएमसी के पूर्व निदेशक पद्मश्री डॉ. आरए बडवे और एचबीसीएच एंड आरसी के निदेशक डॉ. आशीष गुलिया भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीएमसी के निदेशक डॉ. सुदीप गुप्ता ने कहा कि इन उन्नत सुविधाओं का उद्घाटन विश्व स्तरीय कैंसर केयर सुविधा प्रदान करने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता दिखती है। नई सुविधाएं न केवल हमारी नैदानिक और उपचार क्षमताओं को बढ़ाएंगी, बल्कि हमें कैंसर के खिलाफ लड़ाई में अग्रणी बने रहने में भी सक्षम बनाएंगे।

एचबीसीएच और आरसी के निदेशक डॉ. आशीष गुलिया ने कहा कि नई सुविधाएं सटीक और प्रभावी कैंसर केयर सुविधाएं प्रदान करने की हमारी क्षमता में महत्वपूर्ण वृद्धि को चिह्नित करती हैं। हमारा लक्ष्य हमेशा अपने रोगियों को सर्वोत्तम संभव इलाज प्रदान करना रहा है, और ये नई सुविधाएं हमें उस उद्देश्य के करीब लाते हैं। डीएई सचिव ने अस्पताल के कर्मचारियों के काम की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed