{"_id":"5e45b55b8ebc3ee61c456e19","slug":"traveling-from-chandigarh-to-derabassi-mubarakpur-and-baltana-is-easy-mohali-news-pkl3663834114","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ से डेराबस्सी, मुबारकपुर और बलटाना के लोगों का बस से सफर होगा आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ से डेराबस्सी, मुबारकपुर और बलटाना के लोगों का बस से सफर होगा आसान
विज्ञापन
मोहाली। जीरकपुर, मुबारकपुर, बलटाना और डेराबस्सी के लोगों को सीटीयू ने बस सर्विस के लएि बड़ी राहत दी है। सीटीयू की तरफ से चलाई जाने वाली टू-एफ बस का रूट पहले पंचकूला के कुछ एरिया तक था और इसे अब बढ़ाकर डेराबस्सी तक कर दिया गया है। इस बस के चलने से उक्त इलाकों के लोग अब सीधे चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन, सेक्टर-26 सब्जी मंडी, सेक्टर-17, सेक्टर-16 अस्पताल और पीजीआई भी जा पाएंगे। इससे उनके पैसे और समय दोनों की बचत होगी। बस का रूट इस प्रकार डिजाइन किया गया है कि नौकरीपेशा, विद्यार्थी और महिलाओं को इसका फायदा मिल पाए।
मिली जानकारी के मुताबिक सीटीयू की टू-एफ बस पहले मनीमाजरा और पंचकूला के कुछ एरिया तक चलती थी। लेकिन लोगों की काफी समय से डिमांड थी कि उक्त बस का रूट डेराबस्सी तक किया जाए। जिसके बाद सीटीयू ने रूट पर जाने वाले लोगों की संख्या को परखा। इसके साथ ही उक्त बस के रूट को डेराबस्सी तक बढ़ाने का फैसला लिया है। बस करीब एक हफ्ते से उक्त रूट पर चल रही है। हालांकि लोगों को बस चलने के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। ऐसे में वह बस का फायदा नहीं उठा पा रहे हैं। वहीं, सीटीयू को उक्त रूट पर बस चलाने में काफी दिक्कत आ रही है। क्योंकि मुबारकपुर से बलटाना तक का रास्ता सही नहीं है, सड़क पर खड्ढे ही खड्ढे हैं। ऐसे में बस के ड्राइवर कंडक्टर को तय
समय में पहुंचने पर भी दिक्कत आ रही है। वहीं, सीटीयू की तरफ से इस मामले को अधिकारियों के ध्यान में भी ला गया है। सीटीयू के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि बसे चलने से इलाके के लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन
ऐसे रहेगा बस का रूट
जानकारी के मुताबिक टू-एफ बस का सफर सुबह 6 से बजे से शाम तक रहेगा। बस की सर्विस हर आधे घंटे में रहेगी। इस रूट पर 7 बसें चलाई गई हैं। यह बस डेराबस्सी, मुबारकपुर, बलटाना और फिर पंचकूला में प्रवेश करेंगी। पंचकूला से चंडीगढ़ सीटीयू वर्कशॉप, टीपीटी एरिया, सेक्टर-26-27, सात-19, आठ -18, 17-18, आईएसबीटी-17, 17-16, दस-16, न्यू ओपीडी पीजीआई और फिर यूनिवर्सिटी गेट तक जाएगी। इसी रूट से दोबारा यूनिवर्सिटी से डेराबस्सी जाएगी।े
अब दैड़ी तक जाएंगी सीटीयू की बसें
मोहाली-सनेटा से पीजीआई जाने वाली सीटीयू की बस नंबर 242 अब दैड़ी तक जाएगी। उक्त इलाके के लोग काफी समय से मांग कर रहे थे कि बस का रूट बढ़ाया जाए। क्योंकि लोगों को पीजीआई जाने में दिक्कत आती थी। इस बारे में लोग सीटीयू प्रबंधन से मिले थे। जिसके बाद इस दिशा में कदम उठाया गया है। जहां 242 के रूट पर 8 बसों की सेवा दी जाती थी, पर समय को पूरा करने के लिए अब 9 बसें कर दी हैं। बस की सर्विस हर 25-30 मिनट बाद रहेगी।