फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Training of three thousand teachers from Monday, admission will be given on showing the appointed letter

नयागांव में सफाई पर साल भर में छह करोड़ रुपये खर्च, िफर भी फैली है गंदगी

Sun, 22 Aug 2021 02:02 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
Training of three thousand teachers from Monday, admission will be given on showing the appointed letter
मोहाली। शिक्षा विभाग की ओर से कुछ समय पहले मास्टर कैडर में 2392 शिक्षकों की भर्ती की गई थी। इनमें गणित, विज्ञान और अंग्रेजी विषयों के शिक्षक शामिल हैं। वहीं, अब विभाग ने उक्त शिक्षकों को एक खास प्रशिक्षण देने का फैसला लिया है। इनमें शिक्षकों को पढ़ाने के नए तरीके सिखाएं जाएंगे। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 23, 24 और 25 अगस्त को आयोजित किया जा रहा है। राज्य शिक्षा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के निदेशक जगतार सिंह कुलारिया ने कहा कि राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण-2021 की तैयारी के अलावा गणित, विज्ञान और अंग्रेजी के नवनियुक्त शिक्षकों को प्रशिक्षण देने के अलावा ई-कंटेंट डेवलपमेंट, अपलोडिंग दीक्षा पोर्टल पर सामग्री का प्रशिक्षण नियमानुसार दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समय सुबह 9 बजे से शुरू होगा। नवनियुक्त शिक्षकों को उनके नियुक्ति पत्र के मुताबिक जिले में उपलब्ध प्रशिक्षण स्थलों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि सभी प्रशिक्षु अपने साथ अपने नियुक्ति पत्र और पहचान पत्र की एक प्रति जरूर लेकर पहुंचें। इस प्रशिक्षण को सफल बनाने के लिए सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) के कुशल मार्गदर्शन में टीमें काम करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed