फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Traffic police checked 33 school buses for violation of rules and cut challans

ट्रैफिक पुलिस ने 33 स्कूल बसों की चेकिंग कर काटे चालान

Tue, 26 Jul 2022 01:36 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Traffic police checked 33 school buses for violation of rules and cut challans
जीरकपुर। ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को यातायात नियमों की उल्लंघना करने के आरोप में 33 बसों के चालान किए। ट्रैफिक पुलिस की ओर से यह कार्रवाई सुबह 6 बजे से शुरू कर दी गई थी। जीरकपुर ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज सुखदीप सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने जीरकपुर के बलटाना चौक और सिंहपुरा चौक पर विशेष तौर से जांच अभियान चलाया। इस दौरान करीब 100 स्कूल बसों की जांच की गयी। उन्होंने बताया इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर 33 बस चालकों के चालान किए गए।
विज्ञापन

इस चेकिंग अभियान में बिना यूनिफॉर्म के स्कूल बस चलाने के सबसे अधिक चालान काटे गए। इसके अलावा बस में सीसीटीवी कैमरे न लगा होने, गलत साइड ड्राइविंग करने, प्राथमिक चिकित्सा किट, अग्नि सुरक्षा यंत्र न होने, चप्पल के साथ ड्राइविंग, सीट बेल्ट नहीं पहनने, महिला अटेंडेंट न होने के चालान काटे गए हैं। स्कूल बस चालकों की ओर से नियमों की धज्जियां उड़ाने कि समस्या दिन प्रति दिन गहराती जा रही है और लोगों द्वारा इसकी शिकायतें भी की जा रही थी। इस कारण पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए यह कार्रवाई की है। जहां एक तरफ चालान को लेकर स्कूल स्टाफ और बसों के ठेकेदार परेशान नजर आए वहीं दूसरी ओर शहरवासियों और अभिभावकों ने ट्रैफिक पुलिस का आभार जताया जा रहा है।
विज्ञापन

नियमों की धज्जियां उड़ा कर चलाते हैं बसेें
स्कूल बसों के ठेकेदार और चालक नियमों की परवाह किए बिना तेज रफ्तार बसें चलाते हैं और जरूरत से ज्यादा बच्चे भी भर लेते हैं। इससे हादसा होने की डर भी बना रहता है लेकिन बस चालक इसकी परवाह किए बिना लापरवाही से अपना काम करते रहते हैं। जबकि डीसी मोहाली की ओर से बार-बार स्कूल बसों के लिए सख्त आदेश दिए जा चुके हैं। इनमें कहीं न कहीं प्रशासन की लापरवाही भी दिखाई देती है जो इन स्कूल बसों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed