{"_id":"6aef898455dc509015009cd6","slug":"traffic-management-in-zirakpur-will-now-operate-without-an-in-charge-challenges-have-increased-mohali-news-c-71-1-mli1017-148727-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: जीरकपुर में ट्रैफिक व्यवस्था अब बिना इंचार्ज के चलेगी, चुनौतियां बढ़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: जीरकपुर में ट्रैफिक व्यवस्था अब बिना इंचार्ज के चलेगी, चुनौतियां बढ़ीं
विज्ञापन
कर्मचारियों को नियमित ड्यूटी के साथ अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी निभानी पड़ सकती हैं, बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ से निपटना मुश्किल होगाजीरकपुर। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था अब बिना इंचार्ज के ही संचालित होगी। ट्रैफिक पुलिस में इंचार्ज का पद खाली होने से यातायात प्रबंधन की जिम्मेदारी अन्य कर्मचारियों पर आ गई है। इंचार्ज की गैरमौजूदगी में ड्यूटी का संचालन प्रभावित होगा और कर्मचारियों के बीच तालमेल बनाए रखने की चुनौती भी बढ़ेगी।अब तक ट्रैफिक इंचार्ज शहर के प्रमुख चौकों, बाजारों और व्यस्त सड़कों पर कर्मचारियों की तैनाती तय करते थे। वे उनकी ड्यूटी की निगरानी भी करते थे। किसी मार्ग पर जाम लगने या यातायात संबंधी समस्या आने पर मौके के अनुसार कर्मचारियों को निर्देश दिए जाते थे। अब ऐसे मामलों में कर्मचारियों को आपसी तालमेल से निर्णय लेना होगा। इससे मौके पर तुरंत कार्रवाई करने में देरी की आशंका रहेगी। कर्मचारियों को नियमित ड्यूटी के साथ अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी निभानी पड़ सकती हैं। त्योहारों के दौरान बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ से निपटना मुश्किल होगा। पार्किंग की समस्या और प्रमुख चौकों पर जाम से निपटना भी उनके लिए चुनौतीपूर्ण होगा। इंचार्ज नहीं होने से ड्यूटी में अनुशासन, निगरानी और जवाबदेही की व्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है। ऐसे में शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए कर्मचारियों को सीमित स्टाफ और बढ़ी जिम्मेदारियों के बीच काम करना पड़ेगा। इंचार्ज की अनुपस्थिति में कर्मचारियों को कई नई भूमिकाएं निभानी होंगी। उन्हें ड्यूटी के साथ-साथ प्रबंधन और निर्णय लेने की जिम्मेदारी भी उठानी पड़ेगी। यह स्थिति उनके लिए काम का बोझ बढ़ाएगी। विशेषकर व्यस्त समय और त्योहारों पर यह दबाव अधिक महसूस होगा। सीमित संसाधनों के साथ उन्हें बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करना होगा।
जाम लगने की स्थिति में अधिकारी ट्रैफिक पुलिस को पूरा सहयोग देंगे। त्योहारों के दौरान लोगों को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस की ओर से शहर में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। -जसवीर सिंह तूर, एसएचओ, जीरकपुर पुलिस थाना। ने कहा कि
विज्ञापन
जाम लगने की स्थिति में अधिकारी ट्रैफिक पुलिस को पूरा सहयोग देंगे। त्योहारों के दौरान लोगों को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस की ओर से शहर में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। -जसवीर सिंह तूर, एसएचओ, जीरकपुर पुलिस थाना। ने कहा कि
विज्ञापन