{"_id":"68604a7581ff3407dc0371b3","slug":"tiles-of-sector-36d-market-are-becoming-hollow-due-to-rats-mohali-news-c-16-pkl1091-748982-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: चूहों की वजह से खोखली हो रहीं सेक्टर-36डी के मार्केट की टाइलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: चूहों की वजह से खोखली हो रहीं सेक्टर-36डी के मार्केट की टाइलें
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-36डी की मार्केट में दो साल पहले सीवर लाइन को सही करने के साथ नई टाइलें बिछाई गई थीं। इस काम हो पूरा कर दिया गया था, लेकिन मलबा आज भी मार्केट के अंदर ही पड़ा हुआ है। वहीं, इसके ऊपर लगाई गई टाइलें भी चूहों की वजह से उखड़ने लगी हैं, क्योकि चूहें इनके नीचे से मिट्टी खोखली कर रहे हैं। स्थानीय कारोबारी जब इस समस्या को लेकर नगर निगम की टीम को फोन करते हैं तो आश्वासन जरूर मिलता है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है। मार्केट के कारोबारियों का कहना है कि यह बाजार मौजूदा समय में शहर में कोचिंग सेंटर और खान-पान के लिए सबसे अच्छा है। ऐसे में यह यूथ का मार्केट है। आने वाले करीब 60 फीसदी से ज्यादा कस्टमर युवा वर्ग है। इसके बावजूद यहां की समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
शाम को होती है पार्किंग की समस्या
इस मार्केट में शाम होते ही पार्किंग की समस्या शुरू हो जाती है। हालांकि अभी कुछ दिनों से ही यह समस्या शुरू हुई है। कॉलेज बंद होने से कोचिंग सेंटर भी ठीक से नहीं चल रहे हैं। लेकिन आम दिनों में यहां गाड़ी खड़ी करने के लिए जगह नहीं होती है। सबसे ज्यादा समस्या शाम के समय होती है।
चूहों ने टाइलों को नुकसान पहुंचाया
मार्केट के कारोबारियों का कहना है कि चूहों की वजह से यहां की टाइलें खराब हो रही हैं, क्योंकि चूहें इनके नीचे से मिट्टी उखाड़ रहे हैं। इसके अलावा दो साल पहले सीवरलाइन का काम हुआ था। उस हिस्से की सड़क अभी तक नहीं बनी है। कई जगहों पर रोड गलियां भी टूटी हुई हैं। कारोबारियों ने बताया कि अभी दो दिन पहले एक गाड़ी रोड गली में फंस गई थी। शिकायत के बाद उसको सही तो किया गया लेकिन सही तरीके से काम नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
यह है लोगों का कहना
मार्केट में लगी टाइलें खराब होने लगी हैं। चूहों की वजह से यह समस्या हो रही है। कस्टमर या कोई भी इसकी वजह से गिरकर घायल हो सकता है। -आदि देव
यहं पर दो साल से मलबा पड़ा हुआ है लेकिन उसको हटाया नहीं गया। शिकायत के बाद भी नगर निगम की टीम काम नहीं करती है। लोग परेशान हो रहे हैं।- अनुज कुमार सहगल
मार्केट के पास ही एक खाली प्लाॅट जंगल में तब्दील हो गया है। नगर निगम कहता है कि उनकी जमीन नहीं है। इस पर प्रशासन ध्यान नहीं देता है, इसमें से कीड़े निकलते हैं। - दीक्षित छाबड़ा
पिछले दिनों यहां मार्केट से फायर के उपकरण भी चोरी हो गए थे। रात के समय पुलिस की गश्त बाजार में बढ़ाने की बहुत जरूरत है, जिससे चोरी न हो और किसी का नुकसान न हो। - संदीप बंसल
यहां हमारी मार्केट में अकसर नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी आकर एक जगह खड़ी हो जाती है। जबकि हर दुकान से कचरा उठाने के लिए कर्मचारी होना चाहिए। - साहिल
शाम के समय मार्केट में पार्किंग की समस्या बढ़ जाती है। कई अवैध लोग यहां आकर अपनी गाड़ियां खड़ी कर देते है, इससे यहां आने वाले ग्राहकों को अपने वाहन खड़े करने की जगह नहीं मिलती। - नीति भारती