{"_id":"6ac957559045b5e93f04df55","slug":"the-elderly-should-take-special-care-of-their-health-during-the-changing-weather-mohali-news-c-71-1-mli1018-147760-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: बदलते मौसम में बुजुर्ग रखें सेहत का विशेष ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: बदलते मौसम में बुजुर्ग रखें सेहत का विशेष ध्यान
विज्ञापन
मोहाली। सिविल अस्पताल मोहाली की डॉ. ईशा अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों को संबोधित किया। उन्होंने बदलते मौसम में सेहत के प्रति विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। तापमान में अचानक बदलाव से सर्दी, खांसी, गले में परेशानी और सांस संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं। ब्लड प्रेशर और जोड़ों में दर्द जैसी दिक्कतें भी हो सकती हैं। डॉ. ईशा अरोड़ा ने बताया कि उम्र बढ़ने के साथ रोगों से लड़ने की शरीर की क्षमता कम हो जाती है। पहले से ब्लड प्रेशर, शुगर या दिल की बीमारी वाले बुजुर्गों को अधिक सावधानी बरतनी चाहिए। सांस संबंधी बीमारी वाले बुजुर्गों को भी मौसम बदलने के दौरान विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने सलाह दी कि बुजुर्ग मौसम के अनुसार कपड़े पहनें। सुबह-शाम ठंड से बचाव करें। घर में हवा की उचित व्यवस्था हो और अधिक ठंड, धूल व धुएं से बचें।
खान-पान और दिनचर्या में जरूरी उपाय
डॉक्टर ने बुजुर्गों को पौष्टिक और संतुलित भोजन लेने तथा पानी का सेवन डॉक्टर की सलाह अनुसार करने की सलाह दी। बिना चिकित्सकीय सलाह के दवाइयां बंद या शुरू न करें। ब्लड प्रेशर और शुगर की नियमित जांच करवाना भी जरूरी है। अपनी क्षमता के अनुसार हल्की कसरत और सैर जारी रखें। सांस लेने में परेशानी, छाती में दर्द, लगातार खांसी या बुखार होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। चक्कर आने या अचानक कमजोरी महसूस होने पर भी चिकित्सकीय सलाह लें।