फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Ramlila tradition continues; Ram Darbar to be set up on October 20.

Mohali News: कायम रही रामलीला की परंपरा, 20 अक्तूबर को सजेगा राम दरबार

Sat, 10 Oct 2026 02:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Ramlila tradition continues; Ram Darbar to be set up on October 20.
मोहाली। फेज-1 में इस बार भी रामलीला का मंचन किया जाएगा। यह आयोजन अपने 36वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। रामलीला 10 अक्तूबर से शुरू होकर 19 अक्तूबर तक चलेगी, जिसके बाद 20 अक्तूबर को विजयदशमी पर रावण दहन होगा।
विज्ञापन




भगवान श्रीराम की लीला के प्रति लोगों की आस्था आज भी बरकरार है। श्री रामलीला एवं दशहरा कमेटी फेस-1 द्वारा आयोजित यह परंपरा तीन दशक से अधिक समय से चली आ रही है। यह आयोजन क्षेत्र के लोगों को अपनी संस्कृति और धार्मिक विरासत से जोड़ता है। रामलीला में रामायण के विभिन्न प्रसंग जैसे श्रीराम का जन्म, वनवास, सीता हरण, रावण युद्ध और लंका विजय दिखाए जाएंगे। यह आयोजन फेस-1 और आसपास के क्षेत्रों के लिए विशेष महत्व रखता है। कई परिवार वर्षों से अपने बच्चों के साथ रामलीला देखने आते हैं।
विज्ञापन




आयोजन का महत्व और संदेश

कमेटी के अध्यक्ष आशु सूद ने कहा कि रामलीला के 36 वर्ष पूरे होना सभी सदस्यों और शहरवासियों के सहयोग का परिणाम है। सूद ने बताया कि भगवान श्रीराम के जीवन से सत्य, मर्यादा, त्याग और धर्म के पालन की प्रेरणा मिलती है। रामलीला के माध्यम से इन आदर्शों को युवा पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। 20 अक्तूबर को विजयदशमी पर रावण दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया जाएगा। कमेटी ने शहरवासियों से परिवार सहित आयोजन में भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed