फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   tight security in gangster larwence hearing, rajasthan police not come lawrence

लॉरेंस की पेशी पर किए कड़े प्रबंध, राजस्थान पुलिस लाई ही नहीं

Sat, 19 Oct 2019 01:57 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
tight security in gangster larwence hearing,  rajasthan police not come lawrence
मोहाली। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को दो दिन पहले एक शॉर्प शूटर ने मोहाली में होने वाली पेशी के दौरान जान से मारने की धमकी दी गई थी। पेशी शुक्रवार को निश्चित थी। अदालत में सुरक्षा में कड़े प्रबंध थे लेकिन राजस्थान पुलिस आरोपी को लेकर अदालत में पेश नहीं हुई जबकि मामले के अन्य सारे आरोपी अदालत में पेश हुए। इसके बाद अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 31 अक्तूबर निश्चित की है। इस दौरान पुलिस ने मोहाली में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पंजाब का रहने वाला है। चंडीगढ़ में पढ़ाई के दौरान ही उसने अपराध की दुनिया में एंट्री की थी। उस पर पंजाब, राजस्थान समेत कई राज्यों में केस दर्ज हैं। इन दिनों वह राजस्थान की जोधपुर जेल में बंद है। आरोपी पर मोहाली के एक पीजी में घुसकर तेज हथियारों से हमला करने का केस दर्ज है, जिसमें पिछली सुनवाई में उस पर आरोप तय हुए थे। मोहाली पुलिस ने उसे रखने से इंकार कर दिया था। इसके बाद मोहाली जिला अदालत में पेश कर उसे चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल में रखा गया था। इसके बाद अगले दिन उसे मोहाली अदालत में पेश किया गया था और बाद में राजस्थान भेजा गया था। चंडीगढ़ में सोनू शाह की हत्या के बाद भी उसका नाम सामने आया था। यही नहीं फेसबुक पर हत्या की जिम्मेदारी तक उसने ली थी। इसी बीच राजस्थान के शॉर्प शूटर सुल्तान झंडू ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। साथ ही कहा था कि जो उसे बचाना चाहते हैं, बचा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed