{"_id":"6011d58a8ebc3ef918105c78","slug":"three-vicious-arrests-including-kingpin-of-two-wheeler-thief-gang-mohali-news-pkl4020181187","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोपहिया वाहन चोर गिरोह के सरगना समेत तीन शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोपहिया वाहन चोर गिरोह के सरगना समेत तीन शातिर गिरफ्तार
विज्ञापन
दोपहिया वाहन चुराने वालों की जानकारी देते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : MOHALI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। जिला पुलिस ने एक ऐसे दो पहिया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है जो कि मोहाली से दो पहिया वाहन चोरी करके पंजाब के छोटे-छोटे कस्बों में जाकर बेच देते थे। पुलिस ने इस गिरोह के तीन शातिरों को दो अलग-अलग जगह से उस समय पकड़ा, जब वह चोरी के वाहन बेचने जा रहे थे। जबकि गिरोह के सरगना समेत अभी दो शातिर पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। वहीं, तीनों आरोपियों से 6 वाहन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना फेज-8 में केस दर्ज किया है। यह खुलासा बुधवार को एसपी हरविंदर सिंह, डीएसी सिटी-2 दीपक कमल और थाना फेज-8 के एसएचएओ इंस्पेक्टर राजेश अरोड़ा ने किया।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान बलजिंदर सिंह निवासी मालोवाला थाना कुलगड़ी जिला फिरोजपुर, जगसीर सिंह उर्फ काला निवासी जलवेहड़ा थाना बरेटा जिला मानसा और जगदीश मूल निवासी व हाल निवासी सेक्टर-52 चंडीगढ़ के रूप में हुई है। जबकि दो आरोपी बेअंत सिंह उर्फ जोगा निवासी मानसा और पवनप्रीत सिंह संघा की तलाश में पुलिस छापा मार रही है। एसएचओ ने कहा कि गिरोह के अन्य आरोपी जल्द काबू कर लिए जाएंगे।
जानकारी के मुताबिक पुलिस की टीम ने बुड़ेल टी प्वाइंट पर दो युवकों को मोहाली नंबर की हीरो होंडा बाइक पर चंडीगढ़ की ओर जाते हुए चेकिंग के लिए रोका। जब उनसे बाइक के दस्तावेज मांगे तो वह नहीं दिखा पाए। सख्ती से पूछने पर दोनों युवकों ने अपने नाम बलजिंदर सिंह और जगसीर सिंह उर्फ काला निवासी जलवेहड़ा थाना बरेटा जिला मानसा निवासी बताए। उन्होंने बताया कि बाइक उन्होंने सेक्टर-68 में कुंभड़ा से चोरी की थी और इसे बेचने चंडीगढ़ के सेक्टर-45 जा रहे थे। उन्होंने बताया कि वह कुल पांच शातिर हैं जो वाहन चोरी करते हैं। इसके बाद उन्होंने अपने पूरे गिरोह की जानकारी दे दी। इनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने इनके ही साथी को वाईपीएस चौक के पास से एक एक्टिवा को चोरी करके ले जाते हुए रंगे हाथों दबोचा।
विज्ञापन
दो शातिर गए हुए हैं वाहन बेचने
आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उनके गिरोह का सरगना बेअंत सिंह उर्फ हैप्पी है। वे जो वाहन चोरी करते हैं और फेज-8 के विभिन्न इलाकों में पार्क कर देते हैं। इसके बाद बेअंत सिंह उर्फ हैप्पी इन्हें पंजाब के छोटे-छोटे कस्बों में बेच आता था। उन्होंने बताया कि जगदीश गिरोह में कुछ दिन पहले ही जुड़ा था। उसकी पहचान गिरोह के सदस्य पवनप्रीत सिंह सग्गा ने करवाई थी। जो कि कुंभड़ा में पीजी में रहता है।
यहां से चुराए थे वाहन
आरोपियों ने बताया कि कुंभड़ा में पानी की टंकी के नजदीक से एक बुलेट मोटरसाइकिल चोरी किया था। इस चोरी में बेअंत सिंह हैप्पी और पवनप्रीत सिंह शामिल थे। यह मोटरसाइकिल हैप्पी के पास गांव जोगा मानसा में है। वह उसे बेचने गया हुआ है। इसके अलावा एक मोटरसाइकिल और एक्टिवा भी बेअंत सिंह के पास ही है। जिसे पुलिस ने उनकी निशानदेही पर बरामद कर लिया। वहीं, जगदीश सिंह से एक एक्टिवा स्कूटी भी बरामद की है। जबकि एक स्कूटी ज्यूपिटर चोरी कर पवनप्रीत सिंह ने सेक्टर-68 गुग्गा माड़ी की पार्किंग में खड़ी की हुई है। पुलिस ने उसे भी बरामद कर लिया है।