फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Three unidentified robbers attacked the petrol pump operator and looted 35 thousand

तीन अज्ञात लुटेरों ने पेट्रोल पंप कारिंदे पर हमला कर 35 हजार लूटे, फरार

Sun, 01 May 2022 01:36 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Three unidentified robbers attacked the petrol pump operator and looted 35 thousand
लालड़ू। हंडेसरा लिंक मार्ग पर स्थित गांव बल्लोपुर के निकट स्थानीय भाजपा नेता जसमेर राणा के पेट्रोल पंप पर मुंह ढककर आए तीन मोटरसाइकिल सवार अज्ञात लुटेरों ने पंप के कारिंदे पर हमला कर दिया। वे उससे 35 हजार रुपये लूटकर ले गए। जख्मी कारिंदे को सरकारी अस्पताल डेराबस्सी में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। स्थानीय पुलिस पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना लालड़ू के थाना प्रभारी हरजिंदर सिंह ने बताया कि जख्मी कारिंदे सुनील कुमार ने शिकायत में कहा कि रात करीब 10:15 बजे वाहनों में तेल डालने के लिए ड्यूटी पर था। उस समय हंडेसरा की ओर से एक मोटरसाइकिल पर तीन मोने व्यक्ति आए। उन्होंने रूमाल से अपने मुंह ढके हुए थे। तीनों की उम्र 25 वर्ष के करीब लग रही थी। 150 रुपये का पेट्रोल डालने के लिए कहते हुए उनमें से एक व्यक्ति ने उसके सिर पर कोई ठोस हथियार मार कर जख्मी कर दिया। इससे पहले वह कुछ समझ पाता। उनमें से एक लुटेरे ने उसके हाथ से पैसों से भरा बैग छीन कर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि सुनील के अनुसार बैग में करीब 35 हजार रुपये थे। सुनिल ने यह भी बताया कि लुटेरों जाते समय हवाई फायर करते हुए हंडेसरा की ओर भाग गए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस गहनता से मामले की जांच करते हुए पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही लुटेरों को काबू कर लिया जाएगा। पेट्रोल पंप मालिक जसमेर राणा ने अनुसार वारदात के समय पंप पर तीन कारिंदे सुनील, अभिषेक व अजय कुमार ड्यूटी दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed