फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Three robbers snatched bike and cash at gunpoint

Mohali News: तीन लुटेरों ने पिस्तौल दिखाकर बाइक और नकदी छीनी

Fri, 15 May 2026 02:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Three robbers snatched bike and cash at gunpoint
खरड़। खरड़-रंधावा रोड पर राणा डेयरी के निकट सुबह तीन बजे बाइक पर सामान की डिलीवरी देने जा रहे एक बाइक सवार को तीन लोगों ने घेर लिया। आरोपियों ने पिस्तौल दिखाकर बाइक सवार की बाइक, मोबाइल और नकदी लूट ली। उसकी पिटाई करने के बाद तीनों आरोपी बाइक पर सवार होकर भाग गए। तीनों लुटेरे पैदल ही घटनास्थल के आसपास काफी समय से घूम रहे थे। चौकीदार ने उनसे वहां देर रात को घूमने का कारण पूछा तो आरोपी आगे निकल गए। कुछ देर बाद यही तीनों युवक फिर वापस आ गए और डिलीवरी देने जा रहे बाइक सवार को घेरकर लूट की घटना को अंजाम दिया। लूट की घटना से पीड़ित युवक ने खरड़ सिटी पुलिस स्टेशन में अपने साथ हुई इस लूट की घटना की शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed