{"_id":"5f8a04e68ebc3e9bfa0cd242","slug":"three-people-killed-52-new-infected-from-corona-in-the-district-mohali-news-pkl391237736","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कोरोना से तीन लोगों की मौत, 52 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कोरोना से तीन लोगों की मौत, 52 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
मोहाली। वीआईपी जिले में कोरोना महामारी की वजह से लोगों की मौतों का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार को तीन और लोगों की मौत हो गई, जबकि 52 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, 57 लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीती है। इसकी पुष्टि करते हुए डीसी गिरीश दियालन ने कहा कि अब तक जिले में कोरोना महामारी से 214 लोगों की मौत हो चुकी है और अब तक कोरोना के 11670 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 10604 लोग तंदुरुस्त हो चुके हैं और अभी 852 केस सक्रिय हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को मोहाली में तीन लोगों की कोरोना से मौत हुई है। प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक इस बारे में साफ नहीं किया गया है कि मृतक कौन थे और उनकी उम्र और इलाका कौन सा है। वहीं, जो 52 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं, इनमें 50 लोग मोहाली शहरी एरिया से संबंध रखते हैं, जबकि दो लोग घडुआं के हैं। वहीं, डेराबस्सी, जीरकपुर, खरड़, कुराली और लालड़े से कोई मरीज सामने नहीं आया है।
वहीं, जानकारों की मानें तो अभी तक महामारी का प्रभाव कम नहीं हुआ है और लोगों को अब ज्यादा संभलने की जरूरत है। क्योंकि मौसम बदल रहा है। ऐसे में महामारी के दोबारा फैलने के आसार अधिक हैं, हालांकि मोहाली शहरी इलाके में मरीज अधिक होने की वजह यह भी है कि यहां के लोग ज्यादा जागरूक हैं और वह विभाग की ओर से करवाई रही जांच के लिए अधिक सैंपल दे रहे हैं। रोजाना शहर में करीब 1200 सैंपल लिए जा रहे हैं और इसके अलावा लोगों को ड्राईव थ्रू टेस्ट की सुविधा से लेकर अन्य सभी विकल्प आजमाए जा रहे हैं।