फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Three miscreants of the gang who looted people by putting chilli powder in their eyes were arrested

Mohali News: आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार

Wed, 02 Jul 2025 12:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Three miscreants of the gang who looted people by putting chilli powder in their eyes were arrested
मोहाली। पुलिस ने आंखों में मिर्ची डालकर लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने फेज-1 थाने के अंतर्गत गांव मोहाली में वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों की पहचान परविंदर सिंह निवासी गांव ढेलपुर जिला मोहाली हाल निवासी सेक्टर-56 चंडीगढ़, चंदन गुप्ता निवासी गांव कस्सियां जिला कुशी नगर यूपी, हाल निवासी सेक्टर-56 और सचिन कुमार निवासी सेक्टर-14 चंडीगढ़, हाल निवासी शिव मंदिर बलौंगी के रूप में हुई है। आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया गया, वहां से उनको रिमांड पर भेज दिया है। आरोपियों से 1.60 लाख रुपये, एक ऑटो और एक बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन


जमुना देवी ने पुलिस को बताया था कि उसकी कमला मार्केट फेज-1 मोहाली में कन्फेक्शनरी की दुकान है। 26 जून की रात करीब 11 बजे वह अपनी भतीजी अंजली शर्मा निवासी गांव भालु जिला हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) के साथ दुकान बंद करके घर लौट रही थी। उनकी भतीजी के पास एक बैग था। उसमें दुकान की चाबियां, कैश, दो मोबाइल फोन, 25 सौ रुपये के कूपन थे। रास्ते में दो युवक मोटरसाइकिल पर आए। उन्होंने उसकी भतीजी अंजली की आंखों में मिर्च डालकर बैग छीन लिया और धक्का देकर उसे नीचे गिरा दिया। बाद में पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। पुलिस ने जमुना देवी के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी। पूछताछ में आरोपियों ने यह बात कबूली कि उन्होंने पहले ऑटो और मोटरसाइकिल पर उनकी रेकी की थी। बाद में वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed