फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Three killed by corona in district, 132 new infected found

जिले में कोरोना से तीन की मौत, 132 नए संक्रमित मिले

Wed, 30 Sep 2020 02:06 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
Three killed by corona in district, 132 new infected found
मोहाली। जिले में कोरोना से लगातार लोगों की मौत हो रही है। हालांकि संक्रमित होने वाले मरीजों की अपेक्षा ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जो कि जिला सेहत विभाग के लिए राहत की खबर है।
विज्ञापन

मंगलवार को कोरोना से जहां तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं, 132 लोग नए कोरोना संक्रमित हुए हैं। जबकि 336 मरीज कोरोना को मात देकर तंदुरुस्त हुए हैं। सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने लोगों से अपील की है कि वह घर से बाहर निकलते समय चेहरे को कवर जरूर करें और सामाजिक दूरी के साथ हाथ धोने की आदत डालें।
विज्ञापन

वहीं, जिन तीन लोगों की कोरोना से मौत हुई है, वह अस्पताल में भरती थे। इनमें सेक्टर-70 निवासी एक 79 वर्षीय महिला थी, जो कि आईवी अस्पताल में भरती थी। गांव कादीमाजरा निवासी 30 वर्षीय पुरुष की चीमा मेडिकल कांप्लेक्स में मौत हुई है। वह दिल की बीमारी से पीड़ित थे। मॉर्डन एनक्लेव बलटाना में 35 वर्षीय महिला की एलकेमिस्ट अस्पताल पंचकूला में मौत हुई है। वहीं, डेराबस्सी में 5, खरड़ में 6, लालड़ू में 1, मोहाली में 115, घडुआं में 5 केस सामने आए हैं। वहीं, अब तक जिले में कुल 10253 पॉजिटिव केस मिले हैं। जिनमें से 8229 मरीज ठीक हो चुके हैं। 189 मरीजों की मौत हो चुकी है और अभी 1835 सक्रिय केस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed