फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Three friends riding bike hit the car, two dead and one injured

बाइक सवार तीन दोस्त कार की चपेट में आए, दो की मौत एक घायल

Fri, 19 Jun 2020 02:33 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
Three friends riding bike hit the car, two dead and one injured
मोहाली। सोहाना थाने के अधीन आते एरिया में बुधवार रात हुए बाइक सवार तीन युवकों को एक जीप ने चपेट में ले लिया है। इस दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर जख्मी हो गया, उसे पीजीआई में भरती करवाया गया है। वहीं जीप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

थाना सोहाना के एसएचओ दलजीत सिंह ने बताया कि मृतकों के शव सिविल अस्पताल की मार्चरी में रखवा दिए हैं और उनके परिवार वालों को सूचित कर दिया है। जीपचालक की पहचान एक प्राइवेट बैंक मैनेजर अभिषेक के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक तीनों युवक अपने बाइक पर सवार होकर खाना लेने जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार जीप ने उन्हें टक्कर मार दी। दोनों वाहनों में हुई टक्कर के बाद युवक उछलकर सड़क पर गिर गए। इस हादसे में युवक सुनील कुमार और शिवम कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीसरा युवक रिंकल गंभीर घायल हो गया। मृतकों में एक युवक फाजिल्का और दूसरा कश्मीर का रहने वाला था। हादसे में घायल रिंकल की दोनों टांगे टूट गई हैं। पुलिस ने उसे सिविल अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक बाइक सवार युवक फिल्म प्रोडक्शन के क्षेत्र में काम करते थे और संभालकी के जनदीक फ्लैटों में रहते थे। इस संबंधी युवकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed