{"_id":"644ad9bf1c23f05dbc01b686","slug":"three-drug-smugglers-arrested-including-four-kilos-of-opium-got-remand-for-four-days-mohali-news-c-16-1-125958-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: चार किलो अफीम समेत तीन गिरफ्तार, चार दिन का मिला रिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: चार किलो अफीम समेत तीन गिरफ्तार, चार दिन का मिला रिमांड
Fri, 28 Apr 2023 01:53 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Fri, 28 Apr 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
चार किलो अफीम समेत तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, चार दिन का मिला रिमांडउत्तर प्रदेश से सस्ते दाम में अफीम लाकर इलाके में सप्लाई करते थे बदायूं जिले के रहने वाले हैं आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। जिले में हो रही शराब तस्करी के साथ ही अब अफीम की तस्करी भी बढ़ने लगी है। बलौंगी पुलिस ने चार किलो अफीम के साथ तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान पान सिंह, ओमेंद्र सिंह दोनों निवासी गांव फतेहानंगल, जिला बदायूं और सुनील कुमार निवासी जरारा, जिला बदायूं के रूप में हुई है। तीनों नशा तस्करों को पकड़ने के बाद पुलिस ने अदालत में पेश किया। यहां से अदालत ने इनका चार दिन का रिमांड दे दिया है।
एएसआई हरभेज सिंह ने बताया कि पुलिस एयरपोर्ट रोड पर मुल्लांपुर की ओर से चेकिंग करती हुई आ रही थी। जब वे शाम करीब 4 बजे गांव हुसैनपुर के पास आम के बाग के नजदीक पहुंचे तो उन्होंने वहां पर दो लोगों को पैदल आते हुए देखा, जिनके कंधे पर थैले लटके थे। पुलिस को आता देखकर वे दोनों आम के बाग की ओर जाने लगे। उन्हें बाग की तरफ जाता देखकर पुलिस को शक हुआ। इस पर पुलिस ने गाड़ी रोककर टीम के साथ उनका पीछा करके दोनों को दबोच लिया। इसके बाद दोनों के थैलों की तलाशी ली तो उसमें से एक-एक किलो अफीम बरामद हुई। पुलिस ने अफीम बरामद करने के बाद आरोपियों को पकड़कर थाने पहुंचाया। वहां पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि वे यहां पर अफीम की सप्लाई करने आए थे और उनका एक साथी जीरकपुर में है। वे उसके साथ ही कार में आए थे। इस पर पुलिस ने जीरकपुर जाकर उनके बताए स्थान पर चेकिंग की तो वहां पर कार में सवार सुनील कुमार मिल गया। वह इनके आने का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने उसे पकड़कर कार की तलाशी ली तो उसमें से दो किलो अफीम बरामद हुई। इस पर पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया है कि वे उत्तर प्रदेश से सस्ते दाम में अफीम लाकर यहां इलाके में सप्लाई करते थे। पुलिस अब जांच कर रही है कि ये अफीम कहां से लाए थे और उन्होंने किसे सप्लाई करनी थी।