{"_id":"5d30d6378ebc3e6c935ced5f","slug":"three-boys-arrest-mohali-news-pkl3447570170","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनाडा भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनाडा भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर। कनाडा भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि उनका एक साथी फरार हो गया। पुलिस ने चारों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें एक दिन के रिमांड पर भेजा गया है। आरोपियों की पहचान प्रेम कुमार और तरसेम कुमार निवासी कैथल, रिंकू और साहिल निवासी कुरुक्षेत्र, हरियाणा के रूप में हुई है।
बलकार सिंह निवासी नारायणगढ़, अंबाला, हरियाणा ने बताया कि उनका बेटा मनदीप सिंह 12वीं पास है, जिसको वह विदेश भेजकर सेटल करवाना चाहते हैं। बेटे को विदेश भेजने के लिए करीब एक माह पहले उसके ससुर दलबीर सिंह निवासी जिला कैथल ने ट्रेवल एजेंट प्रेम कुमार का जिक्र किया। इस पर बलकार ने प्रेम कुमार के दफ्तर में जाकर मुलाकात की, जिसने मनदीप को कनाडा का वीजा दिलाकर वहां सेटल करवाने का भरोसा दिलाया और पूरे काम का सौदा 27 लाख रुपये में तय हो गया। बलकार ने मनदीप का पासपोर्ट और फोटो ले लीं।
आरोपी बोला- कनाडा की टिकट तैयार, काम की रकम चुका दो
शिकायत के अनुसार ट्रेवल एजेंट प्रेम कुमार ने बलकार सिंह को 15 जुलाई को फोन कर कहा कि मनदीप का वीजा लग चुका है। 17 जुलाई को कनाडा जाने वाली एयर टिकट तैयार है। प्रेम कुमार ने बलकार सिंह से काम की रकम जीरकपुर-पटियाला हाईवे पर स्थित एक होटल में तरसेम, रिंकू और साहिल को देने के लिए कहा। बलकार सिंह ने होटल में उक्त लोगों को पैसों से भरा बैग पकड़ाया तो आरोपियों ने एयर टिकट थमा दी, जिसको देखकर बलकार को उन पर शक हुआ। उन्होंने आरोपियों से कनाडा का वीजा जारी किए पासपोर्ट की मांग की तो आरोपी बैग लेकर फरार हो गए। बलकार सिंह ने पीछा करते हुए आरोपियों को लोगों की मदद से पकड़ा और पुलिस को बुलाकर उनके हवाले कर दिया। पुलिस आरोपियों को थाने ले आई, जिसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी प्रेम कुमार की तलाश के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। जांच अधिकारी एएसआई बलजिंदर सिंह ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपियों पूछताछ की जाएगी और इनके पुराने रिकार्ड को खंगाला जाएगा कि इन्होंने कितने लोगों को धोखाधड़ी का शिकार बनाया है।