Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Indefinite hunger strike over fundamental issues; public anger erupts

Mohali News: बुनियादी समस्याओं पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, लोगों का फूटा गुस्सा

Tue, 24 Nov 2026 02:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Indefinite hunger strike over fundamental issues; public anger erupts
मोहाली। बलौंगी और आसपास के इलाकों में बुनियादी समस्याओं पर विरोध तेज हो गया है। वाल्मीकि शक्ति संगठन पंजाब के प्रधान सरबजीत सिंह रॉकी ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की है। रॉकी ने कूड़े के ढेर, गंदगी, पानी की कमी, नशे की बिक्री और खराब सड़कों जैसे मुद्दों को उठाया है। उन्होंने बलौंगी, बड़ा माजरा और अंब साहिब कॉलोनी में कूड़ा फेंकने के लिए पक्की जगह तय करने, उसे जलाने पर रोक लगाने और कूड़ा स्थल से सब्जी मंडी हटाने की मांग की। रॉकी ने इलाके में नशे की बिक्री रोकने, पुलिस व्यवस्था मजबूत करने और पानी की समस्या दूर करने की भी मांग की। इसके अलावा, बलौंगी थाने से शिव मंदिर तक पक्की सड़क बनाने की मांग भी उठाई गई। अन्य मांगों में बड़ा माजरा में पुलिस चौकी, झुग्गियों की जांच और सफाई कर्मचारियों को सुरक्षा किट देना शामिल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed