{"_id":"67672a3e653f9e1db0028c77","slug":"three-accused-arrested-with-weapons-in-robbery-case-in-sector-104-mohali-news-c-71-1-spkl1025-123419-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: सेक्टर-104 में लूट के मामले में तीन आरोपी हथियार समेत गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: सेक्टर-104 में लूट के मामले में तीन आरोपी हथियार समेत गिरफ्तार
विज्ञापन
मोहाली। दो दिन पहले सेक्टर-104 में हुई लूट में सोहाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी डीएसपी सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल ने दी। उन्होंने बताया कि जिले में शरारती तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस मुहिम के तहत पुलिस ने हेमजिंदर सिंह निवासी अमरगढ़ मलेरकोटला, लवप्रीत सिंह निवासी कोटकपूरा, लवी निवासी मुक्तसर साहिब को गिरफ्तार कर उनके पास से तीन देसी हथियार और लूट के दौरान शिकायतकर्ता से छीने गए कागजात बरामद किए हैं। बल ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया गया था।
पूछताछ में आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल की गई वरना गाड़ी और लूट के शिकार असकरनजीत सिंह निवासी अंबाला से छीने गए कागजात और हथियार की नोक पर गूगल-पे के जरिए ट्रांसफर करवाए गए पैसों को लेकर भी पूछताछ की जा रही है। यह भी पता चला है कि लवप्रीत सिंह के खिलाफ फेज-8 पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट के दो मामले भी दर्ज हैं।