{"_id":"674e1f93d12ac951f00ca9a7","slug":"threatening-fight-between-bjp-members-and-police-at-airport-chowk-taken-into-custody-and-released-mohali-news-c-71-1-mli1004-122634-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: एयरपोर्ट चौक पर भाजपाइयों और पुलिस में धम्का-मुक्की, हिरासत में लेकर छोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: एयरपोर्ट चौक पर भाजपाइयों और पुलिस में धम्का-मुक्की, हिरासत में लेकर छोड़े
विज्ञापन
मोहाली। मोहाली के शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाहर शहीद भगत सिंह के ढके बुत से कपड़ा हटाने पहुंचे भाजपा नेताओं को पुलिस ने एयरपोर्ट चौक पर हिरासत में लिया है। तीन दिन पहले भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी थी कि अगर 72 घंटे में शहीद भगत सिंह के बुत का उद्घाटन नहीं किया तो पंजाब और मोहाली के युवा आकर बुत को लोगों को समर्पित कर देंगे। सोमवार को सुबह काफी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने पहले से कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हुए थे और भाजपा नेताओं को रोकने की पूरी तैयारी की हुई थी। एयरपोर्ट से लेकर दो किलोमीटर दूर तक पुलिस की थ्री लेयर सिक्योरिटी थी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बुत से काफी दूर रोक लिया और आगे नहीं बढ़ने दिया। इस दौरान पुलिस और भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं से पुलिस की धक्का-मुक्की हुई। बवाल बढ़ता देख पुलिस ने भाजपा पंजाब के उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा, भाजपा नेता केवल ढिल्लों, फतेह जंग बाजवा, जिला अध्यक्ष संजीव वशिष्ट के अलावा अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया और एक बस में लेकर जाने लगे। कुछ समय हिरासत में रखने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
बता दें कि शहीद भगत सिंह का बड़ा बुत करीब 6 महीने पहले स्थापित किया गया था लेकिन आज तक बुत का उद्घाटन नहीं हुआ और उसे एक कपड़े से ढककर रखा हुआ है। भाजपा नेताओं ने इसका विरोध दर्ज करवाया था।
भाजपा पंजाब के उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार शहीद भगत सिंह के पैरों में बैठकर लोगों को गुमराह कर सत्ता में आई थी, अब उनके पास इतना समय नहीं है कि शहीद भगत सिंह के बुत का उद्घाटन कर सकें। शर्मा ने कहा कि सीएम भगवंत मान चंडीगढ़ स्थित कोठी से 15 किलोमीटर दूर एयरपोर्ट पर आकर शहीद भगत सिंह के बुत का उद्घाटन नहीं कर सकते तो ऐसे सीएम से पंजाब के लोग क्या उम्मीद करें।
विज्ञापन
पार्टी का नहीं भगत सिंह को प्यार करने वालों ने किया प्रदर्शन : संजीव
इस दौरान भाजपा के जिला अध्यक्ष संजीव वशिष्ट ने कहा कि यह प्रदर्शन पार्टी की तरफ से नहीं बल्कि शहीद भगत सिंह को प्यार करने वालों की तरफ से दिया गया है। उन्होंने कहा कि जो प्रदर्शनकारी एयरपोर्ट पर पहुंचे उनमेें से किसी ने भाजपा का झंडा नहीं पकड़ा, सभी ने हाथ में तिरंगा और शहीद भगत सिंह के फोटो पकड़े थे। इसके अलावा युवाओं को शहीद भगत सिंह जैसी केसरी रंग की दस्तारें सजाई थीं। जिससे दर्शाया गया कि धरना किसी पार्टी की तरफ से नहीं, बल्कि शहीद भगत सिंह को प्यार करने वालों की तरफ से सम्मान दिलाने के लिए किया जा रहा है।