फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   This way, Corona will not lose .. Compulsion to make cerfew pass in Zirakpur .. Social distance broken

यूं तो नहीं हारेगा कोरोना.. जीरकपुर में पास बनवाने की मजबूरी.. टूट गई सामाजिक दूरी

Fri, 27 Mar 2020 12:45 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
This way, Corona will not lose .. Compulsion to make cerfew pass in Zirakpur .. Social distance broken
जीरकपुर नगर काउंसिल ऑफिस के बाहर लाइसेंस बनवाने के लिए पहुंचे दुकानदार। -कर्मचंद - फोटो : MOHALI
जीरकपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से कोरोना वायरस को देश के अंदर फैलने से रोकने के लिए सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है। लेकिन इसका असर जीरकपुर के अधिकारियों और नेताओं पर उल्टा पड़ रहा है। क्योंकि लॉकडाउन होने के बावजूद भारी संख्या में लोग घरों से बाहर निकलकर सरकारी दफ्तरों में पहुंचकर सामाजिक दूरी के नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आए और वहीं दूसरी ओर स्थानीय नेता कालोनी की गलियों में झुंड बनाकर सैनिटाइज की कार्रवाई को अंजाम देते नजर आए।
विज्ञापन

पंजाब की कैप्टन सरकार ने प्रदेश भर में कर्फ्यू लगाया हुआ है और इसके साथ-साथ धारा-144 लागू की हुई है, जिससे ज्यादा संख्या में लोग गली, मोहल्लों या चौक आदि पर एक जगह जमा न हो पाएं। वहीं, दूसरी ओर केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए उनकी बीच की दूरी को खत्म करने के लिए सामाजिक दूरी रखने की अपील की। लेकिन केंद्र और राज्य सरकार के नियम का अधिकारी और नेता जीरकपुर में पालन नहीं कर रहे। जगह-जगह पर लोगों की भीड़ जुट रही है, जिस कारण लोगों के अंदर डर का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

कर्फ्यू पास के लिए लगी लाइनें
पंजाब भर में कर्फ्यू के आदेश लागू होने के बाद भारी संख्या में दुकानदार अपने घरों से निकलकर जीरकपुर सब-तहसील के दफ्तर अपने पास बनवाने के लिए पहुंचे। दूसरी ओर, दफ्तर में पहुंचने वाले लोगों के लिए अधिकारियों की ओर से कोई पुख्ता प्रबंध नहीं किए गए और देखते ही देखते कांप्लेक्स में और अधिकारियों के कमरों में भीड़ जमा हो गई। वहीं, कोरोना वायरस जैसी खतरनाक बीमारी को फैलने से रोकने के लिए लागू किया गया सोशल डिस्टेंस के नियमों का पालन नहीं किया गया, बल्कि लाइन बनाकर एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेसी नेता झुंड बनाकर घूमे गलियों में
नगर काउंसिल की तरफ से कोरोना वायरस को शहर के अंदर फैलने से रोकने के लिए प्रबंध किए गए हैं, जिसके तहत शहर की हर हिस्से को स्प्रे करके सैनिटाइज किया जा रहा है। दूसरी ओर, कांग्रेस के स्थानीय नेता अपनी राजनीति चमकाने के लिए निगम कर्मचारियों की ओर से किए जा रहे छिड़काव के दौरान झुंड बनाकर गलियों में घूमकर धारा-144 के नियमों की धज्जियां उड़ाई गईं।

कोट्स
उक्त मामले की सूचना मिलते ही अधिकारियों को दफ्तर के अंदर मौजूद लोगों की भीड़ को एक दूसरे से दूर करवा दिया गया। भविष्य में ऐसा न हों, इसके लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दे दिए गए हैं।
-कुलदीप बावा, एसडीएम, सब-डिवीजन डेराबस्सी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed