{"_id":"5f2b1ddb8ebc3e3cee2e0ac1","slug":"this-time-children-will-not-present-at-the-state-level-independence-day-celebrations-mohali-news-pkl3837700122","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार राज्य स्तरीय आजादी दिवस समारोह में बच्चे नहीं देंगे प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार राज्य स्तरीय आजादी दिवस समारोह में बच्चे नहीं देंगे प्रस्तुति
विज्ञापन
मोहाली। शहर में इस बार राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह तिरंगा फहराएंगे। जबकि यह पहला मौका होगा कि समारोह में बच्चों की ओर से कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति नहीं दी जाएगी।
यह फैसला जिला प्रशासन की ओर से कोविड-19 के चलते लिया गया है। इस संबंधी डीसी गिरीश दियालन ने डीईओ को साफ आदेश दिए हैं कि कार्यकम में सरकारी या प्राइवेट स्कूल के बच्चों को शामिल न करें।
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर मंगलवार को फेज-6 स्थित शहीद मेजर हरिंदरपाल सिंह शौर्य चक्र सरकारी कॉलेज में डीसी ने एक बैठक कर कोरोना संकट के मद्देनजर समारोह में छात्रों को शामिल न करने के आदेश दिए हैं। इस्के अलावा पूरी रस्मों के साथ समारोह आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से तिरंगा फहराया जाएगा। इसके बाद वे पुलिस के मार्च पास्ट में जवानों की सलामी लेंगे और फिर समारोह को संबोधित करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया है कि स्कूली छात्रोें का कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
डीसी ने जिला शिक्षा अधिकारी प्राइमरी एवं सेकेंडरी को इस आदेश का पालन न करने के लिए कहा। उन्होंने समारोह के स्थान पर साफ सफाई और पूरी तरह से सैनिटाइजेशन करने के आदेश दिए हैं। वहीं, अधिकारियों को सेहत विभाग के प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा है।
इस मौके पर एडीसी आशिका जैन, निगम कमिश्नर कमल कुमार गर्ग, सिविल एवं पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे।