फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Things became expensive in curfew, inflation increased by 30 percent in Zirakpur .. Shopkeepers said - How to buy expensive goods and sell them cheaply

कर्फ्यू में महंगी हुईं चीजें, जीरकपुर में 30 फीसदी बढ़ी महंगाई.. दुकानदार बोले- खुद महंगा सामान खरीदकर सस्ते में कैसे बेच दें

Fri, 27 Mar 2020 12:51 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Things became expensive in curfew, inflation increased by 30 percent in Zirakpur .. Shopkeepers said - How to buy expensive goods and sell them cheaply
जीरकपुर। कोरोना वायरस से बचाव को लगाए कर्फ्यू के दौरान महंगाई
विज्ञापन

का वायरस तेजी के साथ फैलने लग पड़ा है। सब्जी के दाम 40 फीसदी तक बढ़ गए
हैं और जरूरी सामान के दामों में भी बीस से तीस फीसदी की महंगाई आ चुकी
है।
आम आदमी को सामान नहीं मिल पा रहा और जो सामान मिल रहा है वह काफी
महंगा हो चुका है। आलू की कीमत 40 रुपये किलो पहुंच चुकी है तो वहीं प्याज
भी 50 रुपये किलो मिल रहा है। दुकानदारों का कहना है कि जो सामान उनके
पास था वह पहले ही खत्म हो चुका है। अब जो सामान बाजार से मिल रहा है
वह काफी ज्यादा महंगा है। ऐसे में वह सामान सस्ते में कैसे दे सकते हैं।
आलू प्याज की कीमतें बढ़ीं
जीरकपुर की सब्जी मंडी में आलू पांच दिन पहले तक 20 रुपये किलो बिक रहा था जबकि अब आलू के दामों में एकदम से तेजी आ गई है। इसके साथ ही आटा, दाल, चावल की कीमतों में धीरे-धीरे वृद्धि होने लगी है। सुबह के समय ढकोली, बलटाना, हरमिलाप नगर में खुली दुकानों में आटा, चावल और दाल पहले से करीब 20 फीसदी महंगा बेचा जा रहा है। कोरोना की वजह से कर्फ्यू लगा हुआ है। ऐसी स्थिति में सभी अपने घरों का राशन भरने में जुट गए हैं। मंडी से लेकर जीरकपुर के वीआईपी रोड की कुछ राशन की दुकानों के साथ ही कई अन्य जगहों पर ऐसी समस्या है। एक दुकानदार ने बताया कि जिस भाव बाजार से सामान उन्हें मिल रहा है, उसी भाव के आधार पर वह आगे सप्लाई दे रहे हैं।
ये हैं कीमतें
आलू 40
प्याज 40
टमाटर 70
लौकी 40
गोभी 50
मस्टर्ड ऑयल 120
रिफाइंड 120
अरहर दाल 100
चने की दाल 100
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed