{"_id":"66bff26685b872029b086f18","slug":"thieves-took-away-jewelery-worth-rs-18-lakh-and-cash-worth-rs-50-thousand-mohali-news-c-71-1-mli1005-118229-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: 18 लाख रुपये के गहने व 50 हजार रुपये की नकदी ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: 18 लाख रुपये के गहने व 50 हजार रुपये की नकदी ले गए चोर
विज्ञापन
खरड़। शहर की घनी आबादी में जैन मंदिर के पीछे लगती गली में चोर एक घर से करीब 18 लाख के गहने और 50 हजार की नकदी लेकर फरार हो गए। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकाॅर्ड हो गई है। घर के मालिक गुरप्रीत सिंह ने बताया कि वह 15 अगस्त को सुबह 11 बजे घर को ताला लगाकर रिश्तेदारी में परिवार सहित मिलने गए थे।
अलसुबह साढ़े चार बजे घर लौटे तो ताला खोलने पर घर बंद मिला। गुरप्रीत सिंह को आशंका हुई कि चोर घर में घुसे हैं और अंदर से दरवाजा लाॅक कर लिया है। उन्होंने पड़ोसी की छत से अपनी छत पर जाकर देखा तो उनकी सीढिय़ों की जाली टूटी थी। इसी रास्ते से चोर घर के अंदर गए थे। उन्होंने घर में जाकर देखा तो पाया कि अलमारियों में रखे 18 लाख के सोने के गहने गायब हैं और अलमारी मे रखे 50 हजार रुपये भी गायब हैं। गुरप्रीत सिंह ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग चेक की तो पाया कि दो युवक बाइक पर पहले शाम को लगभग पांच बजे घर के आसपास चक्कर लगाते दिखे। मोटरसाइकिल की अगली नंबर प्लेट गायब थी, जबकि पिछली नंबर प्लेट को इन्होंने ढका हुआ था। दोनों चोर देर रात लगभग साढ़े 12 बजे घर के पीछे से ग्रिल फांदकर अंदर घुसे लेकिन घर का पिछला दरवाजा इनसे नहीं खुला तो चोर वापस चले गए। कुछ देर बाद दोनों चोर दोबारा आए और पड़ोसी की छत पर रखी एक सीढ़ी की मदद से चढ़ गए और वहां से छत फांद कर गुरप्रीत सिंह की छत पर आ गए, जहां उन्होंने सीढ़ी की जाली तोड़ कर घर के अंदर घुस गए और लगभग सवा घंटे तक घर में रहे। गुरप्रीत सिंह ने चोरी की घटना की रिपोर्ट खरड़ पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग के आधार पर जांच कर रही है।