फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Thieves targeted the closed house in the college colony

कॉलेज कालोनी में चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना

Thu, 20 Feb 2020 02:36 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
Thieves targeted the closed house in the college colony
डेराबस्सी। कॉलेज कालोनी में चोरों ने बंद घर में छत के रास्ते अंदर दाखिल होकर लाखों रुपये के सोने व चांदी के गहनों सहित एक लाख रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर लिया। मकान मालिक ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मौके का दौरा कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मकान नंबर1426, कॉलेज कालोनी सेक्टर-11 के बंद घर में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। घर के मालिक संदीप सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ रविवार को घर को ताला लगाकर रिश्तेदारी में गए थे। सोमवार जब वह घर वापिस लौटा तो देखा कि घर के अंदर समान बिखरा पड़ा था व कमरे के अंदर अलमारियों के ताले हुए पड़े थे। चोर सोने की तीन अंगूठियां, कानों की बालियां व एक लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि घर के मुख्य गेट के सामने पड़ोसी के घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में यह घटना कैद हो गई है। इसमें चोर रविवार रात को 2 बजे के करीब घर में दाखिल होते दिखाई दे रहे हैं जो करीब एक घंटे बाद तीन बजे घर से बाहर निकले। लोगों ने पुलिस के उच्च अधिकारियों से चोरों को काबू करने की अपील की है। मामले की जांच कर रहे एएसआई अमरजीत सिंह ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed