{"_id":"643869a552632102b7002826","slug":"thieves-entered-the-house-on-the-pretext-of-taking-room-on-rent-stealing-laptop-mobile-and-cash-mohali-news-c-16-1-113613-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: किराए पर कमरा लेने के बहाने घर में घुसे चोर, लैपटॉप, मोबाइल व नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: किराए पर कमरा लेने के बहाने घर में घुसे चोर, लैपटॉप, मोबाइल व नकदी चोरी
Fri, 14 Apr 2023 02:14 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Fri, 14 Apr 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
किराए पर कमरा लेने के बहाने घर में घुसे चोर, लैपटॉप, मोबाइल व नकदी चोरी
फेज-3बी1 में हुई वारदात, जाते हुए बाहर से दरवाजा बंद करके चले गए
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। फेज-3बी1 स्थित एक घर में से चोर एक मोबाइल, लैपटॉप और कुछ नकदी चोरी करके ले गए। थाना मटौर पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एएसआई दविंदर सिंह ने बताया कि रविंद्र सिंह निवासी फेज-3बी1 ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह चंडीगढ़ आईटी पार्क में एक कंपनी में नौकरी करता है। 28 मार्च को वह अपने दफ्तर से सुबह करीब साढ़े पांच बजे घर पर पहुंचा। इसके बाद अपना लैपटॉप बैग बेड पर रखकर करीब साढ़े छह बजे जिम चला गया। इसके बाद घर के एक कमरे में किराए पर रहता लड़का जब घर से जाने लगा तो दो युवक आए और उससे पूछा कि किराए पर कोई कमरा खाली है क्या। वह उन्हें कमरा खाली नहीं होने की बात कहकर चला गया। उसके जाने के बाद घर में एक चोर घुसा और दूसरा बाहर खड़ा रहा। इसके बाद उसने दूसरे साथी को भी अंदर बुला लिया। उन्होंने देखा कि फर्स्ट फ्लोर पर घर का दरवाजा खुला पड़ा है।
घर का दरवाजा खुला देखकर चोर घुसे और वे उसका लैपटॉप बैग और उसके पिताजी का मोबाइल फोन भी ले गए। बैग में लैपटॉप के अलावा करीब 15 हजार रुपये थी। चोर जाते हुए घर के दरवाजे को बाहर से बंद करके चले गए। इस दौरान घर में उनकी मां नहा रही थीं और पिता जी सोए हुए थे। उन्हें पता नहीं चला कि घर में चोर घुसे हैं। घर में हुई चोरी के बारे में तब पता चला जब उनके पिताजी घर से बाहर जाने लगे तो देखा कि दरवाजा बाहर से बंद है। उन्होंने अपना मोबाइल ढूंढना शुरू किया। जब मोबाइल नहीं मिला तो उन्होंने पड़ोसियों को आवाज लगाई और पड़ोसियों ने आकर बाहर से दरवाजा खोला।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो पता चला कि दो चोर घर में घुसे थे और वह मोबाइल फोन के साथ उनके बेटे का लैपटॉप बैग भी ले गए हैं। इसके बाद उन्होंने अपने स्तर पर चोरों की काफी तलाश की। लेकिन कुछ भी पता नहीं चला तो पुलिस को शिकायत दी।